'मैं डर गया था,मेरे ऊपर..' खेसारी लाल को लगा की हत्या हो जाएगी, कहा- समझ गया कि बिहार के लोगों के लिए क्या हूं

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में शुमार किए जाने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव इन दिनों सुर्खियों में छाये हुए हैं। उनकी शुरुआती ज़िंदगी काफी तंगी में गुज़री है, गरीबी को उन्होंने काफी करीब से देखा है। आज उन्होंने अपनी मेहनत और लगान से एक अलग पहचान बनाई है।

खेसारी लाल यादव अक्सर मीडिया से मुखातिब होते हुए ये ज़िक्र ज़रूर करते हैं कि एक लिट्टी-चोखा बेचने वाले को लोगों ने प्यार देकर इस मुकाम पर पहुंचाया है। आज वह कामयाब अभिनेता हैं, लेकिन कुछ साल पहले वह काफी परेशान हो गए थे।

Actor Khesari lal yadav remember old days says indutsry people was not supporting

खेसारी लाल यादव ने यह तक कह दिया था कि भोजपुरी जगत में मेरी हालत सुशांत सिंह जैसी करने की कोशिश हो रही है। खेसारी लाल यादव से जब यह सवाल किया गया कि आपने सुशांतसिंह जैसी हालत वाला बयान दिया था, ऐसा आपके साथ क्या हुआ था।

खेसारी लाल यादव ने कहा कि वह बचपना था, मैच्योरिटी नहीं थी। उस वक्त हालात ऐसे हो गए थे, काफी परेशानियों से जूझ रहा था। परेशान था, किसी का सपोर्ट नहीं मिल रहा था। इसी दौरान मुझ पर पथराव भी हुआ। इस वजह से काफी डर गया था। कुछ सियासी चीजें थीं , जिससे की मुझे कंपलीटली मार दिया गया था।

खेसारी लाल यादव ने कहा कि गाड़ी में बैठा था तो, उसका शीशा भी तोड़ दिया गया था। उस गाड़ी से नीचे में मुझे पूरी तरह से रौंद दिया गया। शर्ट तक फाड़ दिये गए थे। हमला कराने वाले के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। मेरे पास हमलावर का कोई सबूत नहीं था।

खेसारी लाल यदाव ने कहा कि एक कलाकार दूसरे आर्टिस्ट पर कभी भी हमला नहीं करवा सकता है। कोई और लोग थे जिन्होंने हमला कराया, लेकिन हमले के बाद एक लिट्टी-चोखा बेचने वाले इंसान के लिए पूरे प्रदेश (बिहार बंद) करा दिया गया था। उस दिन समझ मै समझ गया कि बिहार के लोगों के लिया क्या हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+