55 साल के अक्षय कुमार ने 32 साल के टाइगर श्रॉफ के साथ किया ऐसा काम, लोग बोले- 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी'

Akshay Kumar and Tiger Shroff Dance: 55 साल के अक्षय कुमार ने 32 साल के टाइगर श्रॉफ को कड़ी टक्कर दी है। दोनों वीडियो में धांसू डांस कर रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

akshay kumar

Akshay Kumar and Tiger Shroff Dance: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि साल 2022 अक्षय कुमार के फिल्मी ग्राफ के लिए बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हो सकता था। दरअसल साल 2022 में अक्षय कुमार की अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थीं। ऐसे में अब लोगों को अक्षय कुमार की अपकिमंग फिल्म सेल्फी से ढे रों उम्मीदे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ का डांस

अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ का डांस

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की जोड़ी जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाली है। हालांकि इस फिल्म के लिए लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन इसी बीच टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में दोनों जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस डांस वीडियो में दोनों की एनर्जी देखने लायक है। दोनों अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सेल्फी के हालिया रिलीज हुए गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर धमाकेदार डांस कर रहे हैं।

डांस वीडियो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि फिल्म सेल्फी में अक्षय कुमार के साथ साथ इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरूचा भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से हाल ही में रिलीज हुआ पार्टी सॉन्ग 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी गाने पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एकसाथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहे है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

अक्षय-टाइगर ने बनाया इंस्टाग्राम रील

अक्षय-टाइगर ने बनाया इंस्टाग्राम रील

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम रील्स बनाते हुए मैचिंग ब्लैक सनग्लासेस और ब्लैक आउटफिट पहनकर डांस करते हुए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दोनों की एनर्जी और डांस मूव्स को देखने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उन पर कायल हो रहे हैं।

डांस वीडियो में दी एक दूसरे को टक्कर

डांस वीडियो में दी एक दूसरे को टक्कर

वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि 55 साल के अक्षय कुमार ने 32 साल के टाइगर श्रॉफ को कड़ी टक्कर दी है। दोनों ही इस वीडियो में धांसू डांस कर रहे हैं। ऐसे नें दोनों को लोगों से जमकर तारीफें मिल रही हैं। वीडियो में दोनों एक्टर्स की फिटनेस भी साफ देखी जा सकती है। दोनों एकदम फिट एंड फाइन नजर आ रहे हैं जबिक दोनों के बीच उम्र का फासला काफी अधिक है।

'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का रीमेक वर्जन

आपको बता दें कि 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाना अक्षय कुमार की साल 1994 में रिलीज हुई इसी नाम फिल्म के गाने का रीमेक वर्जन है। तब उनके साथ इस गाने में सैफ अली खान ने डांस किया था। उस समय भी ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था। आज भी लोग इस गाने को गुनगुनाते नजर आते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+