5 भोजपुरी गाने जो मिनटों में हुए वायरल, लोगों ने जमकर बनाई Reels, सलमान-शाहरुख भी हुए फेल!
Bhojpuri Viral Songs and Singers: भोजपुरी गानों और फिल्मों का जादू इन दिनों देश के हर हिस्से में देखने को मिल रहा है। लोगों में धीरे-धीरे इन गानों के प्रति दीवानगी बढ़ती हुई नजर आ रही है। यही कारण है कि भोजपुरी गानों पर सबसे ज्यादा रील्स वीडियो बनाए जाते हैं।
पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और मनोज तिवारी, कुछ ऐसे सिंगर्स और फेमस एक्टर्स हैं जिनके गाने रिलीज होते ही मिनटों में वायरल हो जाते हैं। ये न सिर्फ दमदार एक्टर हैं बल्कि इनके गाने भी लोगों के सिर चढ़कर बोलते हैं।

देखा जाए तो बॉलीवुड स्टार्स का फैन बेस भोजपुरी स्टार्स से बहुत ज्यादा है लेकिन उसके बावजूद भोजपुरी स्टार्स के गानों पर रील बनाने वालों की गिनती उन लोगों से ज्यादा ही दिखती है, जो शाहरुख या सलमान खान के गानों पर रील्स बनाते हैं। कुछ ऐसे भोजपुरी सिंगर्स और उनके गाने हैं जिन पर आज तक सबसे ज्यादा रील्स बनी हैं।
अरविंद अकेला कल्लू
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अरविंद अकेला कल्लू का है। अरविंद अकेला का गाना लगाई देई चोलिया के हुक राजाजी खूब वायरल हुआ है। इस पर लोगों ने जमकर रील्स बनाए हैं। ये गाना साल 2004 में रिलीज हुआ था। इसी समय उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गाने 'नथुनिया' को रिलीज हुए काफी वक्त हो चुका है, लेकिन अभी भी ये इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। इस गाने को अभी भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी गाया है। इस गाने पर खूब रील्स बनाई गई हैं।
खेसारी लाल यादव
नमृता मल्ला और खेसारी लाल यादव का गाना दो घूंट ने भी सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया था। दोनों की हॉट केमिस्ट्री देखकर लोग खूब खुश हुए थे। इस गाने को आज भी खूब प्यार मिल रहा है और इस पर जमकर रील्स बनाए जाते हैं।
पवन सिंह
पवन सिंह के गाने भी खूब पसंद किए जाते हैं। पवन सिंह और स्वीटी पर फिल्माए गए गाने 'पुदीना ए हसीना 2.0' को रिलीज हुए भी काफी वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी भी इसकी पॉपुलरिटी बनी हुई है। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है।
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी बेहतरीन गायकी के लिए जाने जाते हैं। फेमस वेब सीरीज 'पंचायत 3' में उनकी आवाज में गाया गया गाना 'हिंद के सितारा' बहुत मशहूर हुआ है। ये एक सोहर है जिसके लिरिक्स भी काफी अच्छे हैं। इस पर खूब रील्स बनाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications