महिलाओं को Rani Chatterjee ने फोटो शेयर कर दिया ये खास मैसेज, अब हो रही है तारीफ

महिलाओं को Rani Chatterjee ने फोटो शेयर कर दिया ये खास मैसेज, अब हो रही है तारीफ

मुंबई, 30 दिसंबर: रानी चटर्जी भोजपुरी सिन्मा का बहुत बड़ा नाम हैं। इस वक्त ऐसा कोई नहीं है जो उन्हें नहीं जनता हो। रानी चटर्जी की अदाओं के बिहार, उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में करोड़ों दिवाने हैं। रानी चटर्जी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। वो किसी ना किसी तरह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और उनकी फैन फोलोइंग भी जबरदस्त है। हाला ही में रानी चटर्जी ने अपनी नई तस्वीरें शेयर कर महिलाओं के लिए एक खास मैसेज दिया है।

रानी चटर्जी ने महिलाओं को दिया खास मैसेज

रानी चटर्जी ने महिलाओं को दिया खास मैसेज

भोजपुरी सिनेमा की सुपर स्टार रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'आत्मविश्वासी महिला कभी रोती नहीं हैं, वह शांत रहती हैं और आगे बढ़ती रहती हैं।' रानी चटर्जी के इस मैसेज के बाद उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। वहीं, उनकी तस्वीरों को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर लगातार लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

कार खरीदने की खुशी की थी फैंस के साथ साझा

इससे पहले रानी चटर्जी उस वक्त मीडिया की सुर्खियों में आई थी जब उन्हों नई मर्सिडीज खरीदी थी। नई कार खरीदने की खुशी अपनी फैंस के साथ साझा करते हुए अभिनेत्री ने इसकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था,'क्वीन और उसकी नई सवारी...।'

जल्द ही नई वेब सीरीज में भी नजर आएंगी रानी चटर्जी

जल्द ही नई वेब सीरीज में भी नजर आएंगी रानी चटर्जी

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रानी चटर्जी जल्द ही फिल्म 'भाभी मां' में नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही फिल्म से रानी चटर्जी का लुक सामने आया था। उनके लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस में काफी उत्सुकता बढ़ गई। रानी चटर्जी ने कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वह नई वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। हालांकि इसमें रानी का रोल क्या है उसकी जानकारी नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+