हिंदू नहीं मुस्लिम हैं भोजपुरी सिनेमा की ये क्वीन, जीती हैं लग्जरी लाइफ, संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप
Rani chatterjee Net Worth: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी इन दिनों अपनी एक फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, दरअसल उनकी एक फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें वो दुल्हन के लिबास में हैं।
मांग में सिंदूर, पीली साड़ी और लाल चुनरी में रानी को देखकर लोग कनफ्यूज हो गए औऱ उनसे सवाल पूछने लग गए कि 'क्या 34 साल की रानी चटर्जी ने शादी कर ली?'

दरअसल रानी की जो फोटो वायरल हुई है उसमें वो एक्टर देव सिंह के साथ दिख रही हैं, जिसके कारण लोगों को लगा कि रानी ने बिना किसी को बताए देव के साथ शादी कर ली है, हालांकि ये बात फेक निकली।
दरअसल रानी इन दिनों एक्टर देव के साथ अपकमिंग फिल्म 'दीदी नंबर 1' की शूटिंग कर रही हैं और ये तस्वीरें सेट की थीं, जो कि सोशल मीडिया पर लीक हो गईं और इसी वजह से फैंस रानी की शादी को लेकर सवाल करने लगे।
रीयल लाइ्फ में सिंगल हैं रानी चटर्जी
वैसे आपको बता दें कि रानी के फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। रानी का नाम कई नामचीन एक्टरों से जुड़ चुका है लेकिन वो आज भी रीयल लाइ्फ में सिंगल ही हैं। गौरतलब है रानी चटर्जी मूल रूप से मुस्लिम हैं और करोड़ों की मालकिन है और एक लग्जरी लाइफ जीती हैं।
क्या रानी को मुस्लिम होने से डर लगता है?
अब आप कहेंगे कि अगर रानी मुस्लिम हैं तो उन्होंने अपनी नाम हिंदू वाला क्यों रखा है? क्या उन्हें मुस्लिम होने से डर लगता है?
अपने मुस्लिम होने पर गर्व है: रानी चटर्जी
तो इस बात का जवाब रानी ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में दिया था, उन्होंने कहा कि 'उन्हें अपने मुस्लिम होने पर गर्व है। मुंबई में पलीबढ़ी रानी ने इस बारे में एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था।'
फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' की शूटिंग के दौरान हुई थी खास बात
उन्होंने कहा था कि 'बात साल 20024 की है। मैं अपनी पहली भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' की शूटिंग करने में व्यस्त थी, फिल्म का एक सीन था, जिसमें मुझे अपना सिर जमीन पर पटकना था, इसी दौरान वहां पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, कुछ मीडिया वाले मेरा इंटरव्यू लेना चाहते थे।'
निर्देशक अजय सिन्हा ने रखा रानी चटर्जी नाम
'इसी दौरान मेरे फिल्म के निर्देशक अजय सिन्हा को शायद लगा कि मेरा असली नाम बताने पर यहां पर बवाल हो सकता है तो उन्होंने मीडिया वालों के सामने अचानक से मेरा नाम 'रानी' बोल दिया, मैं खुद हैरान थी कि ये क्या हुआ? जब मीडिया कर्मियों ने मेरा पूरा नाम पूछा तो अनिल सिंन्हा को कुछ नहीं सूझा और उनके नाम से रानी चटर्जी निकल गया। उस वक्त रानी मुखर्जी बॉलीवुड का बहुत बड़ा नाम था और उसी तर्ज पर मेरा नाम रानी चटर्जी हो गय़ा।'
'तब पता नहीं था कि ये नाम इतना ज्यादा लोकप्रिय हो जाएगा'
रानी ने आगे कहा था कि 'तब पता नहीं था कि ये नाम इतना ज्यादा लोकप्रिय हो जाएगा।' आपको बता दें कि रानी मुखर्जी का असली नाम सबिहा शेख है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मी दुनिया के हर सुपरस्टार के साथ काम किया है।
रानी की नेट वर्थ 5 मिलियन के आस-पास है
वो एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। वो भोजपुरी सिनेमा की महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं और एक फिल्म के लिए 8-12 लाख रुपए फीस लेती हैं इतना ही नहीं उनकी नेट वर्थ 5 मिलियन के आस-पास है, उन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वो सोशल प्लेटफार्म से भी 2-15 लाख रुपए तक की कमाई करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications