टूटते-बिखरते रिश्तों को जोड़ेगी फिल्म 'आपन कहाये वाला के बा', टाइटल ट्रैक सुनते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Apan Kahaye Wala Ke Ba: भोजपुरी फिल्मों को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह शंका रहती है कि पता नहीं कब कोई ऐसा दृश्य सामने आ जाए जो असहज कर दे। हालांकि फिल्म 'आपन कहाये वाला के बा', एक ऐसी फिल्म है जो आपका ध्यान आकर्षित करेगी।

फिल्म 'आपन कहाये वाला के बा' की जमकर हो रही तारीफ
इस फिल्म का स्क्रीनप्ले, कहानी, गीत-संगीत, अभिनय व निर्देशन हर स्तर पर न सिर्फ आपको बांधकर रखती है बल्कि भोजपुरी इलाके की एक सच्ची और सकारात्मक तस्वीर पेश करती है। इसे देखकर दर्शक गर्व से कह सकते हैं कि भोजपुरी सिनेमा भी गुणवत्तापूर्ण फिल्में बना सकता है।

Apan Kahaye Wala Ke Ba

टूटते-बिखरते रिश्तों को जोड़ने वाली फिल्म

-ये फिल्म टूटते-बिखरते रिश्तों को जोड़ने का संदेश देती है और पारिवारिक मूल्यों को नए सिरे से परिभाषित करती है। निर्देशक रजनीश मिश्रा ने इस फिल्म को बारीकी और संवेदनशीलता के साथ गढ़ा है।

-ये फिल्म गत 27 सितंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म भोजपुरी सिनेमा और दंगल ऐप पर रिलीज हुई है। कलाकारों की लंबी फेहरिस्त में अवधेश मिश्रा, अंजना सिंह, देव सिंह, माया यादव और प्रीति मौर्या का अभिनय बेहद प्रभावशाली है।

-फिल्म में हर किरदार को इसकी कहानी से गहराई से जोड़ा गया है। कई संवाद दिल को छू जाते हैं, जैसे- 'हम गहना पहिन के का करब जब जेठ जी के पगड़ी उतर जाई'। कुछ संवाद दर्शकों को भीतर तक झकझोर देते हैं और पुराने भोजपुरी सिनेमा की याद दिलाता है।

कलाकारों की एक्टिंग की हो रही तारीफ

बहन के किरदार में नई एक्ट्रेस संयुक्ता राय दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही हैं। वहीं रिंकू भारती, राघव पांडेय, अमरीश सिंह और राम सूजन सिंह जैसे कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदारों में पूरी निष्ठा दिखाई है।

फिल्म के गीत मनोज भावुक ने लिखे हैं

-फिल्म के गीत-संगीत को इसकी रूह कहा जा सकता है। सभी गीत मनोज भावुक ने लिखे हैं और धुनों को सजाया है रजनीश मिश्रा ने। प्रियंका सिंह की आवाज में गाया गया गीत 'भउजी जब खिसियाली बड़ी कड़ा लागेली', 'बाकिर हंस के छोहाली त छोहाड़ा लागेली' सुनने में मधुर और चटपटा दोनों लगता है।

-वहीं शादी-ब्याह के माहौल को जीवंत करता गीत 'धान कुटाये लागल', 'हरदी कुंचाये लागल', 'लगनौती बबुनी के मन कसमसाये लागल', इतना मनभावन है कि ये आने वाले दिनों में पूर्वांचल की शादियों का हिस्सा जरूर बनेगा।

फिल्म का टाइटल ट्रैक रोंगटे खड़े कर देता है

-फिल्म का टाइटल ट्रैक 'आपन कहाये वाला के बा' सचमुच रोंगटे खड़े कर देता है। इसके बोल रिश्तों की संवेदनशीलता को दर्शाते हैं और भाईचारे की अहमियत को याद दिलाते हैं। ये गीत दर्शकों को भीतर तक भावुक कर देता है और टूटते रिश्तों पर सोचने को मजबूर करता है।

फिल्म का टाइटल ट्रैक 'आपन कहाये वाला के बा'

भाई के दुखवा में भाई सटे ना
खुनवो के रिश्ता में नेहिया टिके ना
अइसन में साथ निभावे वाला के बा ?
छाती से अपना लगावे वाला के बा
आपन कहाये वाला के बा ?
उजड़ता खोंतवा बचावे वाला के बा
घउआ प मरहम लगावे वाला के बा
आपन कहाये वाला के बा ?

-गीतकार मनोज भावुक और संगीतकार रजनीश मिश्रा की जोड़ी ने इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा के स्वर्णिम युग की झलक फिर से दिखा दी है। गीतों में वही गहराई और मिठास है जो कभी शैलेन्द्र, मजरूह और अंजान के समय में महसूस की जाती थी।

-'आपन कहाये वाला के बा' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा की इज्जत और असली पहचान को वापस दिलाने का प्रयास है। ये फिल्म आने वाले वर्षों तक याद रखी जाएगी और इसके संगीत व संदेश को लोग लंबे समय तक गुनगुनाते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+