भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले इस हसीना ने बदला था नाम, आज बन गईं TV का जाना-माना नाम
बॉलीवुड की कई हसीनाएं हैं, जो भोजपुरी सिनेमा में भी एक वक्त पर गर्दा उड़ा चुकी हैं। ऐसी ही एक हसीना के बारे में हम आज बात करने वाले हैं, जिन्होंने भोजपुरी के बाद हिंदी सिनेमा में कदम रखा। मगर आज ये हिंदी सिनेमा का भी जाना-माना नाम बन चुकी हैं। चलिये जानते हैं कौन है ये हसीना...
ये एक्ट्रेस टेलीविजन दुनिया का जाना-माना नाम रश्मि देसाई है। बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि रश्मि की नाम पहले शिवानी देसाई और दिव्या देसाई था। जी हां! मगर फिर भोजपुरी सिनेमा में काम करने से पहले एक्ट्रेस ने अपना नाम दिव्या से रश्मि कर लिया।

रश्मि देसाई ने मनोज तिवारी, रवि किशन और विजय आनंद जैसे भोजपुरी स्टार्स के साथ काम किया है। उन्होंने कई सारी शानदार फिल्मों में भी काम किया, जैसे कि बलमा बड़ा नादान, कन्यादान, कानून हमरा मुट्ठी में, कब होगी गवना हमार, गजब भइल रामा, नदिया के पार।
मगर रश्मि टीवी के पॉपुलर शो उतरन से काफी फेमस हुईं। रश्मि ने इसके अलावा क्राइम पेट्रोल, दिल से दिल तक, इश्क का रंग सफेद, नागिन 4 और अधूरी कहानी में भी काम किया है। वहीं रश्मि ने कई सारे कॉमेडी शोज में भी काम किया हुआ है। तमस फिल्म के साथ रश्मि ने ओटीटी भी डेब्यू किया है।
रश्मि देसाई ने लम्हे जुदाई के, दबंग, शबनम मौसी, मिशन लैला और हिसाब बराबर फिल्मों में भी काम किया हुआ है। इसके अलावा रश्मि देसाई बिग बॉस में भी दिखी थीं, जहां फैंस ने रश्मि को काफी पसंद किया था। बिग बॉस ने रश्मि देसाई की पॉपुलैरिटी को एक अलग ही मुकाम पर लाकर रख दिया था। रश्मि जिस सीजन में थीं, वो सीजन फैंस का फेवरेट है।
इसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल भी हैं। हालांकि रश्मि संग दोनों की सीजन में काफी नोकझोंक भी देखने को मिली थी। रश्मि देसाई फैंस की फेवरेट हैं।












Click it and Unblock the Notifications