पवन सिंह के Bhjopuri गाने पर Dimpal Singh की इस हॉट वीडियो ने मचाया धमाल
मुंबई। भोजपुरी में अपनी हॉटनेस और बेहद खूबसूरत लटके-झटके के लिए फेमस डिमंपल सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वो खुद के वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। वहीं भोजपुरी जगत में फैन फॉलोइंग होने के चलते उनकी पोस्ट वायरल हो जाती है। हाल ही में उन्होंने अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वो भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह का गाया हुआ गाना चोलिए में अटकल परान पर बोल्ड अदाएं दिखा रही हैं।

डांस वीडियो शेयर कर डिंपल ने मचाया धमाल
एक्ट्रेस डिंपल सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना जो डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डिंपल ने ब्लू कलर का लहंगा और उसकी मैचिंग की चोली पहनी हुई है। इसके साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा है। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
फैंस ने की तारीफ
वीडियो में पहले वो ब्लैकलेस चोली में अदाएं दिखाती हैं और फिर डांस करती हैं। इसमें उनकी अदाएं बेहद कातिलाना है। डांस वीडियो को शेयर करते हुए डिंपल ने कैप्शन में लिखा कि 'शूटिंग से टाइम मिले तो अपना शूटिंग कर लेना चाहिए।' उनके डांस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी चहेती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस उन्हें हॉट और ब्यूटीक्वीन कह रहे हैं। उनके डांस को सुपर से भी ऊपर बता रहे हैं।

गाना पहले से ही है वायरल
अगर बात करें भोजपुरी सॉन्ग चोलिए में अटकल परान को फिल्म हुकूमत में पवन सिंह और काजल रघवानी पर फिल्माया गया था। इस गाने में दोनों कलाकारों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। इसके वीडियो को 2015 में में यूट्यूब पर जारी किया गया था और अब तक यानी की खबर लिखे जाने तक इसे 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। गाने को पवन सिंह ने गाया था और इसके म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा 'घुंघरु जी' हैं।












Click it and Unblock the Notifications