Amrapali Dubey छिपकली के डर से बैठ गईं दुबककर, गुस्से में बोलीं- मर्यादा में रहो...

Amrapali Dubey छिपकली के डर से बैठ गईं दुबककर, गुस्से में बोलीं- मर्यादा में रहो...

मुंबई, 24 सितंबर: आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, वो भोजपुरी सिनेमा का काफी बड़ा नाम है। ऐसा कोई नहीं जो आम्रपाली दुबे को जानता ना हो। आम्रपाली दुबे ने अपना करियर टीवी से शुरू किया था, लेकिन भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने के बाद उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। आम्रपाली दुबे के यूपी और बिहार में बहुत चाहने वाले हैं। वो फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर हैं आम्रपाली दुबे

यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर हैं आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे यूट्यूब क्वीन के नाम से भी मशहूर हैं और अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लगातार वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में भोजपुरी सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दिखाया था कि वह कितनी मेहनत से रील बनाती हैं। जबकि इससे पहले उनका एक वो वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वह डरी और घबराई हुई नजर आ रही थीं। उनके इस वीडियो पर निरहुआ का भी कमेंट आया था।

आम्रवाली दुबे ने फनी वीडियो किया पोस्ट

आम्रवाली दुबे ने फनी वीडियो किया पोस्ट

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रवाली दुबे का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो मजेदार फनी वीडियो है। जो आम्रपाली दुबे ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। हालांकि, वीडियो के माध्यम से उन्होंने बताया कि उन्हें छिपकली से डर लगता है। इतना ही नहीं, वो इस वीडियो के जरिए अपने डर को बयां कर रही हैं। बता दें, इस वीडियो में आम्रपाली बेहद मज़ाकिया अंदाज में एक डायलॉग पर लिपसिंग करती नजर आ रही हैं।

गुस्से में कहा- मर्यादा में रहो

गुस्से में कहा- मर्यादा में रहो

इस वीडियो में आम्रपाली कह रही है कि अभी अभी कमरे से बाहर निकला तो क्या देखता हूं की छिपकली ज़मीन पर चल रही है। इतनी सारी जगह दे रखी है दीवार पर उस पर चलो। कल को अगर हम दीवार पर चलने लग गए तो तुम्हें कैसा लगेगा? अपनी मर्यादा में रहो समझ गई। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'छिपकली का डर, बहुत ही भयानक चीज है।' इस तरह आम्रपाली दुबे ने बहुत ही मजेदार वीडियो बनाया है।

निरहुआ ने भी किया कमेंट

निरहुआ ने भी किया कमेंट

इस वीडियो में आम्रपाली एक चादर में लपेटी हुई नजर आ रही हैं। इसमें उनके जबरदस्त एक्सप्रेशन भी देखने को मिल रहे हैं। बता दें, आम्रपाली दुबे के इस वीडियो को खूब पसंद भी किया गया है। इस वीडियो 70 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 60 हजार से ज्यादा बार देखा चुका है। इतना ही नहीं, भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने इस पर इमोजी के साथ कमेंट किया है। कमेंट करने वालो में भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े भी शामिल हैं।

आम्रपाली ने टीवी से की थी करिए की शुरूआत

आम्रपाली ने टीवी से की थी करिए की शुरूआत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जन्मी आम्रपाली दुबे ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। भोजपुरी सिनेमा में नाम मिलने के बाद अभिनेत्री ने कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा। बता दें, आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी अभिनेत्री के रूप में की थी। उन्होंने 'पलकों की छांव में' काम किया था। साल 2014 में आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा था और उन्होंने अपने करियर की पहली फिल्म निरहुआ के साथ की थी। उनकी पहली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+