Bharti Singh का हैक हुआ यूट्यूब चैनल, फैंस से लगाई मदद की गुहार, बोलीं-'डिटेल भी बदल दीं'

Bharti Singh Youtube Hacked: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने दम पर पहचान बनाई है। उनके मजेदार चुटकुले और बेहतरीन ह्यूमर की वजह से किसी के चेहरे पर भी स्माइल आ जाती है। इसी बीच अब खबर आई है कि भारती का यूट्यूब चैनल हैक हो गया है।

भारती सिंह रियलिटी शोज के अलावा अपने यूट्यूब चैनल के जरिए भी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। यूट्यूब पर भी उनके मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। लेकिन अब भारती का यूट्यूब चैनल हैक हो गया है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

Bharti Singh

भारती सिंह की इंस्टाग्राम में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बताया है कि उनका यूट्यूब पॉडकास्ट चैनल हैक हो गया है। इसके साथ ही भारती ने अपने फैंस से मदद की गुहार लगाई है। भारती ने बताया कि जब चैनल की जानकारी यानी उनके चैनल का नाम बदला गया था, तब उन्होंने पहले भी चिंता जताई थी।

भारती सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'हम एक गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारा यूट्यूब पॉडकास्ट चैनल हैक हो चुका है। हमने हमारे चैनल का नाम और वीडियो में बदलाव होने पर ही इस मामले को उठाया था। लेकिन अब हमें अपना चैनल वापस पाने और इसे सुरक्षित करने के लिए आपकी तत्काल मदद की जरूरत है।' भारती सिंह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि, भारती सिंह अपने यूट्यूब चैनल पर बेटे और पति हर्ष लिंबाचिया के साथ वीडियो शेयर करती हैं। इसके अलावा वह अपने पॉडकास्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए नजर आती हैं। इससे पहले भारती सिंह कपिल शर्मा के द कपिल शर्मा शो में नजर आई थीं। जिसकी वजह से वह घर-घर काफी फेमस हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+