Bhai Dooj 2023: बॉलीवुड के इन 5 भाई-बहनों की जोड़ी है सुपरहिट, कोई है स्टार तो कोई लाइमलाइट से रहता है दूर

Bhai Dooj 2023: दिवाली के बाद ही हर भाई-बहन को बड़ी ही बेसब्री से भाईदूज के त्योहार का इंतजार रहता है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स भाई-बहन तक इस त्योहार को बड़े ही प्यार से मनाते हैं। इस खास दिन पर बहनें अपने भाई को तिलक करती हैं और उनके लिए प्यार से खाना भी बनाती हैं। ये खास पर्व भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है और बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती हैं। आइए इस खास मौके पर आपको बॉलीवुड के ऐसे 5 भाई-बहनों की जोड़ी के बारे में बताते हैं जो घर से लेकर कैमरे तक सुपरहिट हैं।

टाइगर श्रॉफ-कृष्णा श्रॉफ
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ एक बेहतरीन बॉलीवुड एक्टर होने के साथ साथ बहुत ही शानदार डांसर भी हैं। लोग उनके डांस और फिट बॉडी की तुलना श्रतिक रोशन के साथ करते हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी फिटनेस फ्रीक हैं। वह भले ही बॉलीवुड में नजर न आई हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। उनीक बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज लोगों का दिल जीत लेती हैं।

Bhai Dooj

सुहाना खान-आर्यन खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के तीन बच्चे- आर्यन, सुहाना और अबराम हैं। अबराम अभी छोटे हैं लेकिन आर्यन और सुहाना लाइमलाइट में छाए रहते हैं। आपको बात दें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं आर्यन खान अक्सर विज्ञापनों में नजर आते हैं और लोगों का दिल जीत रहे हैं।

रणबीर कपूर-रिद्धिमा कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक बहुत ही शानदार अभिनेता हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग बहुत पसंद हैं। रणबीर कपूर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के बेटे हैं। वहीं रिद्धिमा कपूर भले ही अपने भाई रणबीर कपूर की तरह बॉलीवुड से नहीं जुड़ी हैं लेकिन वह बी लाइमलाइट में छाई रहती हैं। रिद्धिमा कपूर एक फेमस फैशन ज्वैलरी डिजाइनर हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

अंशुला कपूर-अर्जुन कपूर
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर के बड़े बेटे हैं। बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी कर ली थी। बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी के दो बच्चे, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। अर्जुन कपूर एक शानदार एक्टर हैं जबकि उनकी अंशुला कपूर अभी पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही एक एनजीओ में भी काम करती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

सारा अली खान-इब्राहिम अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान लाइमलाइट में छाए रहते हैं। बड़ी बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। वहीं सारा के छोटे भाई इब्राहिम अली खान जल्द ही असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। ये भाई-बहन की जोड़ी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+