Bhagyashree का हुआ एक्सीडेंट, आई गहरी चोट, सर्जरी के बाद की फोटोज देख लोग हुए परेशान
Bhagyashree Injury: बॉलीवुड के सुपरस्टार यानी सलमान खान की को-एक्ट्रेस भाग्यश्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस भाग्यश्री एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। इस घटना में एक्ट्रेस के माथे पर गहरी चोट आई है।
भाग्यश्री का हुआ एक्सीडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाग्यश्री को घटना के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी एक सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस की सर्जरी से पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

पिकल बॉल खेल के दौरान लगी गंभीर चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाग्यश्री को पिकल बॉल खेल के दौरान गंभीर चोट लग गई है। वहीं भाग्यश्री की चोट की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। वहीं एक्ट्रेस के फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट्स कर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। साथ ही उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
भाग्यश्री का एक्टिंग करियर
जानकारी के अनुसार भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। अपनी पहली ही फिल्म से भाग्यश्री ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
भाग्यश्री की शादी और बच्चे
वहीं अपने करियर के पीक पर भाग्यश्री ने सब छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। शादी के बाद भाग्यश्री जल्द ही 2 बच्चों की मां बन गई थीं और वह काम छोड़कर बच्चों की परवरिश में बिजी हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications