जब सलमान को किस करने की सुनते ही बुरी तरह घबराईं भाग्यश्री, सीन से पहले ही फूट-फूट कर रोने लगीं

मुंबई, 23 फरवरी: फिल्म एक्ट्रेस भाग्यश्री आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म सुपरहिट रही थी, जिसने भाग्यश्री को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म जुड़ा एक किस्सा भाग्यश्री ने कुछ दिन पहले एक टीवी शो में साझा किया था। भाग्यश्री ने बताया था कि इस फिल्म में किसिंग सीन से घबराकर वो रोने लगी थीं। जानिए क्या था वो किस्सा-

क्या था वो किस्सा

क्या था वो किस्सा

भाग्यश्री ने बताया कि मैने प्यार किया की शूटिंग के वक्त वो 18 साल की थीं। उन्होंने कभी किसी लड़के को किस नहीं किया था। ऐसे मेंजब डायरेक्टर ने उन्हें कहा कि उनको सलमान खान को गले लगाना है और किस सीन भी है तो भाग्यश्री घबरा गईं। ऐसे में सीन से पहले ही वो फूट-फूटकर रोने लगीं।

डायरेक्टर भी परेशान कि क्या करें

डायरेक्टर भी परेशान कि क्या करें

भाग्यश्री ने बताया कि सूरज बड़जात्या और सलमान खान परेशान थे कि कैसे इस सीन को किया जाए। कुछ देर बाद सलमान खान खुद भाग्यश्री के पास पहुंचे और सीन करने के लिए उनको मनाया। हालांकि सलमान खान और भाग्यश्री के बीच इस किस सीन को डायरेक्टर ने बदल दिया। सीन चेंज करते हुए दोनों के बीच कांच रखा गया और तब ये सीन हुआ।

मेरी शादी होने वाली थी इसलिए..

मेरी शादी होने वाली थी इसलिए..

भाग्यश्री ने बताया था कि मैंने प्यार किया की शूटिंग के दौरान ही वो रिलेशनशिप में थीं और शादी करने वाली थीं। ऐसे में वो किसिंग सीन को लेकर कंफर्टेबल नहीं थी। ऐसे में सूरज बडजात्या ने फैसला लिया कि एक कांच के जरिए सलमान और भाग्यश्री को किस करते दिखाया जाएगा। भाग्यश्री को मैंने प्यार किया के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

पहली फिल्म के बाद ही कर ली थी शादी

पहली फिल्म के बाद ही कर ली थी शादी

भाग्यश्री ने अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' की रिलीज को कुछ दिन बाद बिजनेसमैन हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली थी। 19 साल की उम्र में ही उन्होंने शादी करने का फैसला लिया था। हालांकि पहली फिल्म सुपरहिट होने के बावजूद भाग्यश्री को बाद में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली।

 बेटी भी आ रहीं फिल्मों में

बेटी भी आ रहीं फिल्मों में

एक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दासानी भी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। अवंतिका दासानी ZEE5 की मिथ्या के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही हैं। उनके साथ हुमा कुरैशी नजर आएंगी। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी भी एक्टर हैं। उन्होंने मर्द को दर्द नहीं होता के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+