धोखा मिला और दिल टूटा फिर छोड़ दिया चमचमाता फिल्मी करियर, नहीं आज सलमान और शाहरुख भी इनके सामने मांगते पानी
Bhabhi Ji Ghar Par Hai Aasif Sheikh: आसिफ शेख टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा। जिनकी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग की दुनिया दीवानी है। भले ही आज लोग उन्हें टीवी शो की वजह से पहचानते हैं। लेकिन टीवी से पहले आसिफ ने फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग की अमिट छाप छोड़ी है।
कुछ रिपोर्ट्स में ये तक कहा गया कि जब आसिफ फिल्मों में काम करते थे। तब उनकी डिमाड शाहरुख खान और सलमान खान से भी ज्यादा थी। हालांकि आसिफ ने इन दोनों के साथ काम भी किया है। 90 के दशक में आसिफ फिल्मों में विलन के रोल में नजर आते थे। लेकिन तभी आसिफ के जीवन कुछ ऐसा घटा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और एक्टिंग किनारा कर लिया। क्या है पूरा मामला और कब उन्होंने अपने करियर की दूसरी पारी शुरू की। पढ़िए ये खबर।

सलमान खान और शाहरुख खान क साथ आसिफ शेख ने करण अर्जुन फिल्म में काम किया। इसमें वो विलन के रोल में थे। उन्हें इस किरदार के लिए काफी तारीफें भी मिली थी। हालांकि मेकर्स की पहली पसंद गुलशन ग्रोवर थे। इसके लिए उन्हें कास्ट भी किया जा रहा था। लेकिन फिर ये रोल आसिफ को मिला। इस रोल में उनका काम देखने के बाद आसिफ को खूब सारी फिल्में भी ऑफर हुईं। इसमें डेविड धवन की 'बनारसी बाबू' और 'हसीना मान जाएगी' जैसी फिल्में भी शामिल थी। लेकिन तब स्क्रिप्ट में उनका रोल बड़ा होता था। शूटिंग भी पूरे पूरे सीन की करवाई जाती थी। बाद में उनके सीन को काट-छांट कर छोटा कर दिया जाता था। जब फिल्म देखते तो पता चलता आधा सीन तो काट दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आसिफ को मेकर्स की ये बात बहुत बुरी लगी और दिल टूट गया। इसी के बाद उन्होंने ये निर्णय लिया की वो फिल्मों में अब काम नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications