Sameer Wankhede: 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर' डायलॉग को वानखेड़े ने बताया-'सड़क छाप'
Sameer Wankhede on Shah Rukh Khan: एनसीबी (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल गौरव ठाकुर शो में आए समीर वानखेड़े से जब शाहरुख खान से जुड़ा सवाल किया गया था तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया है, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए।
आपको बता दें कि समीर वानखेड़े से पूछा गया था कि 'बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का फेमस डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर', के जरिए कहीं आपको तो निशाने पर नहीं लिया गया, तो इस पर समीर वानखेड़े ने कहा था कि 'मैं किसी के बारे में कहकर किसी को मशहूर नहीं करना चाहता हूं।'

'मैं फिल्में नहीं देखता हूं और ये डॉयलाग कितना चीप है'
जब उनसे पूछा गया कि 'क्या उन्होंने फिल्म देखी? तो उन्होंने कहा कि 'मैं फिल्में नहीं देखता हूं और ये डॉयलाग कितना चीप है, एकदम सड़कछाप। ये मामला हाईकोर्ट में हैं इसलिए मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल भी मर्यादित नहीं है और मैं ऐसी बातों पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा।'
क्रूज ड्रग बस्ट मामले में आर्यन खान समेत 5 लोग अरेस्ट हुए थे
आपको बता दें कि साल 2021 में केंद्रीय जांच ब्यूरो कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग बस्ट मामले में जो पांच लोग गिरफ्तार हुए थे, उनमें बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी थे। इस ऑप्रेशन के हेड समीर वानखेड़े थे।
समीर वानखेड़े पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा
हालांकि इस केस के बाद वानखेड़े पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लग गया। साल 2023 पर उनके ऊपर करेप्शन का केस दर्ज हुआ है। उनके ऊपर एक रईस फैमिली से 50 लाख रिश्वत लेने का आरोप लगा है।
'वो पैसे और नाम कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं'
आपको बता दें कि उन पर ये आरोप लगाया था एनसीपी नेता नवाब मलिक ने लगाए थे। उन्होंने इसके बाद वानखेड़े को लेकर काफी खुलासे भी किए थे। उन्होंने कहा था कि 'वानखेड़े ने सरकारी नौकरी पाने के लिए अपना धर्म तक बदलवा लिया था, वो पैसे और नाम कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।'
मेरे खिलाफ गहरी साजिश रची गई है: वानखेड़े
हालांकि वानखेड़े ने इन सारे आरोपों को गलत ठहराया है और कहा है कि 'ये सबकुछ उन्हें केवल बदनाम करने के लिए किया गया है, उनके खिलाफ गहरी साजिश रची गई है, जिसमें कुछ NCB ऑफिसर्स भी शामिल हैं, मुझे माननीय उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा है, उम्मीद है कि जल्द ही सच लोगों के सामने आएगा।'












Click it and Unblock the Notifications