Mahakumbh 2025: रेलवे भक्तों को देगा स्पेशल गिफ्ट! कुंभ से लौटने पर नहीं लेना होगा ट्रेन का टिकट?
Railways' big gift to devotees on Mahakumbh 2025: तीर्थों के राजा प्रयागराज में 13 फरवरी से महाकुंभ लगने जा रहा है, जिसकी तैयारियों में पूरा प्रशासन जोर-शोर से जुटा है। आशा जताई जा रही है कि इस बार इस मेले में करीब 450 मिलियन से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे।
प्रशासन पूरी तरह से इस आयोजन को सफल बनाने में जुटा हुआ है। तो वहीं भारतीय रेलवे इस बारे में बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन रेलवे कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से जुड़ा एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है, जिसमें कहा गया है कि कुंभ से लौटने वाले यात्रियों को जनरल कोच में यात्रा के लिए टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
महाकुंभ के लिए 13000 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो कुंभ से लौटते वक्त जनरल डिब्बे के लिए यात्रियों को टिकट की आवश्यकता नहीं होगी, यही नहीं कुंभ के लिए भारतीय रेलेव करीब 13000 ट्रेनें भी चलवाने वाला है।
क्या है यह योजना?
- भारतीय रेलवे का प्लान है कि कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालु एक बार टिकट खरीदकर दोनों तरफ की यात्रा कर सकें।
- इसका मतलब है कि यदि कोई श्रद्धालु कुंभ मेले में जाने के लिए टिकट खरीदता है, तो उसे लौटने के लिए अलग से टिकट खरीदने की आवश्यकता ना हो।
- लेकिन यह सुविधा प्रयागराज में 200-250 KM की दूरी के भीतर की यात्राओं पर ही लागू होगी, इससे ज्यादा वाली दूरी के लिए यात्रियों को टिकट खरीदना होगा।
- अगर प्रयागराज में भीड़ के कारण टिकट नहीं मिल पाता है तो यात्री ट्रेन में मौजूद TTE से टिकट ले सकते हैं।
- रेलवे इसके लिए स्कैनर-आधारित टिकटिंग की प्रक्रिया का भी इस्तेमाल कर सकता है।
कुंभ मेले की स्पेशल सुविधाएं
- श्रद्धालुओं को कुंभ मेले के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों में ही ये टिकट वाली सुविधा मिलेगी।
- टिकट खरीदते समय यात्रियों को "कुंभ यात्रा योजना" का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको रिटर्न यात्रा की पुष्टि करनी होगी, जैसे ही आप उस बटन पर क्लिक करेंगे टिकट स्वतः जनरेट हो जाएगा।
- विशेष हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल एप्लिकेशन की सुविधा भी दी जाएगी।
रेलवे की ओर से होगा खास इंतजाम
- यही नहीं रेलवे कुंभ के लिए जो स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, उनमें विशेष साफ-सफाई, धार्मिक गीतों का प्रसारण, और मुफ्त प्रसाद वितरण जैसी सेवाएं शामिल होंगी।
- कुंभ यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर स्पेशल स्वागत काउंटर, सूचना केंद्र, और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।












Click it and Unblock the Notifications