बंगाली टीवी एक्ट्रेस Suchandra Dasgupta की सड़क हादसे में हुई मौत, टॉलीवुड में शोक की लहर
बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक्ट्रेस की मौत शूटिंग से घर अपने वापस लौट रही थीं।

Suchandra Dasgupta Passes Away: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बंगाली टीवी एक्ट्रेस सुचंद्रा टेलीविजन की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक्ट्रेस शूटिंग से घर वापस लौट रही थीं। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गई एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार वाले और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है।
ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुचंद्रा दासगुप्ता शनिवार को एक बाइक से शूटिंग से वापस लौट रही थीं। लेकिन रास्ते में एक साइकिल में सवार शख्स सड़क पार कर रहा था। ये देखते ही बाइक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा लेकिन एक लॉरी ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद एक्ट्रेस बाइक से नीचे गिर गईं और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे मौके पर ही एक्ट्रेस की मौत हो गई। यही वजह है कि घटना के तुरंत बाद सड़क पर कुछ देर के लिए आवाजाही बाधित हो गई।
पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस घटना से सुचंद्रा दासगुप्ता के चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा है। महज 29 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस के निधन से उनके परिवार वाले गहरे सदमे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications