Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कैटरीना कैफ से पहले बॉलीवुड की ये एक्‍ट्रेस भी अपने से कम उम्र के एक्‍टर से कर चुकी हैं शादी

नई दिल्ली, 6 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्‍की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी की तैयारियां पिछले कई दिनों से राजस्‍थान के सवाई माधेपुर के पैलेस में बने होटल में चल रही हैं। वहीं कैटरीना और विक्‍की अपनी शादी के फंग्शन से पहले सोमवार को राजस्‍थान पहुंच चुके हैं। कैटरीना कैफ विक्‍की कौशल से चार साल बड़ी है। कैटरीना बॉलीवुड की पहली एक्‍ट्रेस नहीं हैं जो अपने से कम उम्र के लड़के से शादी कर रही हैं इससे पहले बॉलीवुड में कई ऐसी एक्‍ट्रेस हैं जिन्‍होंने उम्र के फासले को दर किनार करते अपने से कम उम्र के हीरा से शादी कर दूजे का जिंदगी भर के लिए हाथ थामा।

ऐश्‍वर्या राय-अभिषेक बच्‍चन

ऐश्‍वर्या राय-अभिषेक बच्‍चन


बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जिन्‍होंने खुद से छोटे उम्र का हमसफर चुना, उनमे ऐश्‍वर्या राय भी शामिल हैं। विश्‍व सुंदरी ऐश्‍वर्या राय ने अपने से तीन साल छोटे अभिषेक बच्‍चन से 2007 में ब्याह रचाया था। उन दोनों की एक दस साल की बेटी आराध्‍या है। दोनों की शादी के बाद से आज तक कभी भी आपस में अनबन की कोई खबर नहीं आई। दोनों हैप्‍पी मैरिड कपल हैं।

Recommended Video

    Katrina Kaif And Vicky Kaushal wedding: शादी से पहले ससुराल पहुंची Katrina Kaif | वनइंडिया हिंदी
    विपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

    विपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

    जिस्‍म फिल्‍म से लोगों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड की हॉटेस्‍ट हिरोइन विपाशा बसु ने अपने से तीन साल छोटे करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। विपाशा जॉन इब्राहिम के साथ लगभग 8 साल तक रिलेशन में रही लेकिन ब्रेकअप हो गया। इसके बाद विपाशा को अपने कोएक्‍टर करन से प्‍यार हो गया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। करण की पहले दो शादियां टूट चुकी हैं।

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

    प्रियंका चोपड़ा ने तो अपने से 11साल छोटे हॉलीवुड एक्‍टर और सिंगर निक जोनस से शादी की है। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करते रहते हैं। प्रियंका के पति महज 25 साल के हैं जबकि प्रियंका की उम्र 36 साल है।

    नेहा धूपिया-अंगद बेदी

    नेहा धूपिया-अंगद बेदी


    नेहा धूपिया ने 10 मई 2017 को अपने से दो साल छोटे एक्‍टर अंगद बेदी से शादी की थी। हाल ही में नेता दूसरे बच्‍चे की मां बनी है। नेहा सोशल मीडिया पर अपनी अंगद के संगे प्रेग्नेसी के समय की फोटो शेयर की थी।

    सोहा अली खान-कुणाल खेमू

    सोहा अली खान-कुणाल खेमू

    नवाब पटौदी और शर्मिला टैगोर की एक्‍ट्रेस बेटी सोहा अली खान ने 2015 में कुणाल खेमू से शादी की थी। कुणाल सोहा से 5 साल छोटे हैं। दोनों की एक तीन साल की बेटी है। शादी से पहले सैफ अली खान की बहन सोहा और कुणाल खेमू लिव दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+