BB OTT विनर दिव्या को सलमान-करण जौहर से पंगा लेना पड़ा महंगा? शो में नहीं मिली एंट्री!

मुंबई, अक्टूबर 02: फेमस रियालिटी टीवी शो बिग बॉस के 15 सीजन का आज से आगाज हो रहा है। इस सीजन में बिग बॉस ओटीटी के कई सदस्यों को फिर से शो का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है। लेकिन इस सब के बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि, बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल को शो में एंट्री क्यों नहीं दी गई है। दिव्या की नो एंट्री को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, उन्हें पिछले शो में सलमान खान और करण जौहर से उलझना महंगा पड़ गया है।

दिव्या ने पिछले शो में सलमान पर किया था कमेंट

दिव्या ने पिछले शो में सलमान पर किया था कमेंट

बिग बॉस ओटीटी के दौरान दिव्या अग्रवाल इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट थीं, जो शो के होस्ट करण जौहर के निशाने पर सबसे ज्यादा रहीं। शो के दौरान कई बार करण जौहर और दिव्या को आपस में उलझते देखा गया। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर के अंदर दिव्या ने करण जौहर औऱ सलमान खान को लेकर एक कमेंट तक किया था। अब जब कि शो में दिव्या की एंट्री नहीं हो रही है तो इसके पीछे इसी वजह को देखा जा रहा है।

दिव्या और करण के बीच काफी बहस देखने को मिली थी

दिव्या और करण के बीच काफी बहस देखने को मिली थी

दरअसल शो के दौरान एक बातचीत के दौरान दिव्‍या ने कहा था कि, 'मैंने नहीं समझा और मैं इसी के साथ ओके हूं। मेरे को करण जौहर आकर समझा नहीं सकता है या सलमान खान आकर समझा नहीं सकता या कोई भी आकर समझा नहीं सकता है।' जिसके बाद संडे का वार में दिव्या और करण के बीच काफी बहस भी देखने को मिली थी। इसी गरमा-गर्मी में संडे का वार एपिसोड में दिव्या एक बार करण जौहर पर चिल्लाते हुए दिखाई दी थीं, जिसके बाद करण जौहर भी दिव्या पर गुस्सा करते हुए दिखाई दिए थे और उन्होंने एक्ट्रेस को चेतावनी दी थी कि वो अब आगे से कभी भी उनसे इस तरह बात ना करें।

इस सीजन में ना बुलाए जाने पर दिव्या ने जताई हैरानी

इस सीजन में ना बुलाए जाने पर दिव्या ने जताई हैरानी

यही नहीं हाल ही में एक टीवी चैनल के दिए इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल ने शो को लेकर मेकर्स की ओर से अप्रोच ना किए जाने पर हैरानी जताई थी। दिव्या ने कहा कि, मैं सोच रही थी कि अगर मैं जीत गई(बीबी ओटीटी ) तो मुझे आगे खुद को साबित करने का मौका बिग बॉस 15 में मिलेगा।मुझे भी समझ नहीं आ रहा है कि यह सब हो क्या रहा है।सच कहूं तो मुझे भी अजीब लग रहा है। मुझे लगा था कि मुझे आगे भी चांस मिलेंगे।

दिव्या की शो में हो सकती है वाइल्डकार्ड एंट्री

दिव्या की शो में हो सकती है वाइल्डकार्ड एंट्री

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि शो के होस्ट से पंगा लेना हमेशा कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ता है। पहले के कई सीजन में कंटेस्टेंट को सलमान खान से पंगा लेना का भी पड़ा है। ऐसे में अगर दिव्या को इस सीजन के लिए एप्रोच नहीं किया जाता है तो मान लिया जाएगा कि बीबी ओटीटी के दौरान करण जौहर से पंगा लेना दिव्या के लिए नुकसानदायक साबित हुआ है। लेकिन फैंस इस बात की भी अटकलें लगा रहे हैं कि, शायद बाद के दिनों में दिव्या की शो में वाइल्डकार्ड एंट्री हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+