फिल्म "बस्तर द नक्सल स्टोरी" का ट्रेलर हुआ रिलीस, हर सीन दे रहा बेगुनाहों की गवाही

BASTAR-THE NAXAL STORY: अदा शर्मा की आगमी फिल्म "बस्तर- द नक्सल स्टोरी" का फैंस और छत्तीसगढ़ के लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अब छत्तीसगढ़ के लोगों का इंतजार खत्म हुआ क्योंकि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं।

फिल्म उस घटना पर आधारित है जिसे शायद ही कोई जानता होगा। इस फिल्म में दिखाया गया हर वह खौफनाक मंजर जो आज की छत्तीसगढ़ के बस्तर में होता है।

BASTAR- THE NAXAL STORY

अदा शर्मा इस फिल्म में जिनका किरदार निभा रही हैं वो हैं कौन?
आप दर्शकों को यह बता दे की जिस महिला का किरदार अदा शर्मा निभा रही है वो एक आईपीएस अधिकारी है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में घटीत एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म "द केरला स्टोरी" के बाद एक और सच्ची कहानी के साथ अदा शर्मा सिनेमा घरों के पर्दों में आग लगने और अपने फैंस का मनोरंजन करने आ रही है। फिल्म "बस्तर- द नक्सल स्टोरी" में नक्सलियों के आतंक की कहानी दिखाई जाएगी।

अदा शर्मा ने एक दबंग आईपीएस ऑफिसर का किरदार निभाया है। फिल्म "बस्तर- द नक्सल स्टोरी" की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थें। अदा शर्मा की लीड रोल वाले टीज़र और पोस्टर ने पहले ही फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया हैं।

फिल्म के कुछ मिनटों का टीजर आउट हुआ है , उसमे अदा शर्मा आईपीएस ऑफिसर नीरजा के किरदार में नक्सलियों पर बात करती हुई नज़र आती है।

इस छोटे से वीडियो में नीरजा अपने ऑफिस में बैठी हुई सोल्ज़र लुक में कहती है , 'पाकिस्तान से हुए हमारे 4 युद्ध में हमारे 8 हजार 738 जवान शहीद हुए, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश के अंदर ही नक्सलियों ने हमारे 15 हजार जवानों की हत्या की है। बहुती ही एग्रेसिव अंदाज में नीरजा के किरदार में दिख रही है अदा शर्मा। ये छोटे से टीजर में और भी बहुत से संस्थानों के बारे में भी बताया गया है।

JNU जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़
फिल्म के टीजर में जेएनयू जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के बारे में बोलते हुए कहती हैबस्तर में हमारे 76 जवानों को नक्सलियों ने बड़ी क्रूरता से मारा था और तब इसका जश्न JNU जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में मनाया गया था। हो सकता है इसमें किसी नेता मंत्री का सही नाम न लिया जाए, लेकिन टीजर में नेताओं को भी दिखाया गया हैं। कि कैसे बड़े लोग और मंत्री लोग अपने फायदे के लिए कुछ भी करने से पहले सोचते भी नहीं है की उसका परिणाम भारत देश और भारत के मासूम लोगो के साथ क्या हो सकता है।

फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' 15 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा ने इससे पहले फिल्म 'द केरल स्टोरी' में साथ काम किया था। बीते साल रिलीज हुई ये फिल्म भारतीय सिनेमा में महिला प्रधान फिल्मों में सबसे ज्यादा सफल फिल्म होने का रिकॉर्ड बना चुकी है।

फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' का सोमवार को रिलीज हुआ गाना अमरनाथ झा ने लिखा है। वह फिल्म के लेखक भी हैं। अमरनाथ ने बताया कि ये गाना लिखने की प्रेरणा उन्हें बस्तर की उन मांओं की सूनी आंखों को देखकर मिली, जिनसे वह इस फिल्म के शोध के दौरान वहां मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+