बप्पी लहरी: दादा को याद कर भावुक हुए Rego B, फोटो के साथ लिखा इमोशनल नोट

मुंबई, 16 फरवरी: प्रसिद्ध गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का मंगलवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में बप्पी दा का पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने 69 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर दिया। बप्पी लहरी के निधन की खबर आने के बाद फिल्म से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक शोक की लहर है। सब अपने चेहरे सिंगर को अपने शब्दों में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे ही बप्पी दा के निधन से उनके पोते सात्विक भी बेहद दुखी हैं।

'दादू' के लिए लिखा इमोशनल नोट

'दादू' के लिए लिखा इमोशनल नोट

दादा-दादी और पोते-पोतियों के बीच का बंधन सबसे खास होता है। दुर्भाग्य से सात्विक अपने दादा के साथ अपनी ज्यादा यादें नहीं संजो पाए, जो और कोई नहीं बल्कि दिग्गज गायक बप्पी लहरी हैं। सात्विक ने इंस्टाग्राम पर अपने 'दादू' के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। स्वास्तिक ने बप्पी दा की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा "Miss you so much dadu, Rest in peace. Love you"

 स्वास्तिक बंसल भी सिंगर और रैपर

स्वास्तिक बंसल भी सिंगर और रैपर

बता दें कि बप्पी दा के पोते स्वास्तिक बंसल भी सिंगर और रैपर हैं। उनको Rego B के नाम से जाना जाता हैं। स्वास्तिक बंसल उर्फ Rego B अभी महज 12 साल के हैं। 12 साल की उम्र में भी स्वास्तिक रॉकस्टार की तरह रहते हैं। हाल ही में उनका सॉन्ग 'बच्चा पार्टी' रिलीज हुआ था। बप्पी लाहरी की आखिरी ऑन-स्क्रीन पर गेस्ट के तौर पर 'बिग बॉस 15' में देखा गया था, जहां वह अपने पोते के साथ 'बच्चा पार्टी' सॉन्ग के प्रमोशन के लिए आए थे।

 'बिग बॉस 15' में गेस्ट के तौर पर आए थे बप्पी दा

'बिग बॉस 15' में गेस्ट के तौर पर आए थे बप्पी दा

उस एपिसोड में बप्पी लहरी को होस्ट सलमान खान के साथ खूब मस्ती करते देखा गया था। सलमान खान और शो के कंटेस्टेंट ने उनके सुपरहिट गाने 'डिस्को डांसर' पर डांस किया था, क्योंकि मौका भी खास था। इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे किए थे। बता दें कि बप्पी लाहरी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप अपनिया नाम की बीमारी से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार 17 फरवरी को किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+