Mrunal Thakur संग डेटिंग अफवाह पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट कर लिखा, सिक्का उछल गया है और...'

Badshah Viral Post: आम लोगों के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दिवाली का जश्न मनाया गया। छोटी दिवाली के दिन मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने घर एक पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इस बीच रैपर बादशाह और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक वीडियो सामने आया। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं।

दरअसल, पार्टी में बादशाह और मृणाल ठाकुर एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। दोनों की ट्विनिंग देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि क्या दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? इसके अलावा मृणाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बादशाह और शिल्पा शेट्टी के साथ एक फोटो साझा की। जिसे बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर रिपोस्ट किया।

badshah

इसके बाद से लगातार फैंस सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर के कयास लगा रहे हैं। अब बादशाह ने इन अफवाहों को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'तो समझने की कोशिश कर, सिक्का उछाला गया है।' अब सिंगर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इसके अलावा बादशाह ने कुछ देर पहले बिना मृणाल ठाकुर का नाम लिए डेटिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने अगले पोस्ट में ये साफ कर दिया कि यह महज एक अफवाह है। रैपर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "डियर इंटरनेट, आपको फिर से निराश करने के लिए माफी मांगता हूं, लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है।" इसके अलावा उन्होंने हंसते हुए इमोजी शेयर किया।

मृणाल ठाकुर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में वह अपनी फिल्म पिप्पा में नजर आईं। जो कि, 10 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अलावा ईशान खट्टर, प्रियांशु पेनयुली, सोनी राजदान ने भी मुख्य भूमिका निभाई। वहीं, बादशाह फिलहाल एमटीवी शो 'हसल 3.0' में जज कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+