'Deepika Padukone के जीन मे है बैडमिंटन', जानिए महान प्लेयर पीवी सिंधु ने क्यों की दीपिका की तारीफ
मुंबई, 1 अक्टूबर। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम करने वालीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने पिछले महीने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह के साथ डिनर किया। इसके कुछ दिन बाद पीवी सिंधु और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया जिसमें दोनों बैडमिंटन खेलती नजर आ रही थीं। हाल ही में पीवी सिंधु ने दीपिका के साथ मैच खेलने को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। पीवी सिंधु ने कहा कि दीपिका एक अच्छी लड़की हैं और बैडमिंटन भी खेलना बखूबी जानती हैं।

पीवी सिंधु ने की दीपिका की तारीफ
कई वैश्विक टूर्नामेंटों में भारत को गौरवान्वित करने वालीं बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु की यह प्रतिक्रिया 'हार्पर बाजार इंडिया' मैगजीन में छपी उनकी कवर इमेज के बाद आया है। हाल ही में पीवी सिंधु ने मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। पीवी सिंधु ने खुलासा किया कि दीपिका एक अच्छी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। पिछली सप्ताह पीवी सिंधु और दीपिका पादुकोण के बीच बैडमिंटन मैच हुआ था।

दीपिका के पिता भी थे बैडमिंटन प्लेयर
दीपिका पादुकोण ने पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते हुए इसे अपनी जिंदगी का बस एक आम दिन बताया था। आपको बता दें कि सफल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नेशनल लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उनके पिता प्रकाश पादुकोण प्रसिद्ध पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे और कई बैडमिंटन खिलाड़ी के लिए प्रेरणा भी बने। पीवी सिंधु ने दीपिका पादुकोण और उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ अपने डिनर की रात को भी याद किया।

दीपिका के जीन में है बैडमिंटन
दीपिका के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए पीवी सिंधु ने कहा, 'हां, वह बहुत प्यारी लड़की हैं, जाहिर है कि वह वास्तव में अच्छी और सुंदर हैं। और वह वास्तव में अच्छा खेलती हैं। जब हम पहली बार एक साथ खेले तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी! बेशक, यह उसके जीन में है... उसके पिता एक लीजेंड थे।' बता दें कि पीवी सिंधु, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी सितंबर में डिनर के लिए बाहर गए थे।
'दीपिका का बैडमिंटन में होता शानदार करियर'
उस डिनर डेट को याद करते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा, 'दीपिका, रणवीर और मैं एक साथ डिनर पर गए और वे दोनों वास्तव में बहुत प्यारे थे। उनके साथ समय बिताना वाकई अच्छा लगा।' एक हफ्ते पहले, दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें पीवी ने कहा था कि अगर दीपिका बैडमिंटन खेलतीं तो उनका शानदार करियर होता। खेल खेलने के बीच में दीपिका ने कहा, 'वह (वीपी सिंधु) विश्व चैंपियनशिप के लिए अभ्यास कर रही हैं और उन्हें लगा कि मैं उनकी तैयार करने के लिए सबसे अच्छी पार्टनर हूं।'
Recommended Video
यह भी पढ़ें: जानिए सिंधु से गोपीचंद ने क्यों कहा था-' अकेले कमरे में चिल्लाया करो वरना...'












Click it and Unblock the Notifications