टीवी के फैंस के लिये बुरी खबर! अगले महीने बंद होने जा रहे ये शो, कहीं आपका फेवरेट तो नहीं
टेलीविजन लगातार बदलता जा रहा है। अब नए-नए कंटेंट के साथ टीवी की दुनिया खुद को अपडेट कर रही है। कई शो ऐसे रहे हैं, जिनपर फैंस हमेशा से जान छिड़कते रहे हैं। मगर जरा सोच कर देखिये कि ऐसा कोई शो अचानक से बंद हो जाए या उसके बंद होने की तैयारी हो रही हो।
जी हां! टीवी के कई शो ऐसे हैं, जो सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं, मगर अब उनके बंद होने की खबरें हैं। ऐसे में हम आपको ऐसे सात शो के बारे में बताएंगे, जो बंद होने के कगार पर हैं और ऐसा होने की वजह शो की कम टीआरपी और रेटिंग से रिलेटेड परेशानियां हैं।

सबसे चर्चित शो में से एक 'खतरों के खिलाड़ी 14' है, जो 28 सितंबर को अपना विनर घोषित करने जा रहा है। इसके सीजन का एंड बड़ा ही मजेदार होने वाला है। शो का एक अच्छा खासा फैन बेस है, जो फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
वहीं दूसरा शो है सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला काल्या एक जज्बा, एक जुनून। जो 27 सितंबर को अपने आखिरी टेलीकास्ट के लिये तैयार है। इसके बंद होने की वजह भी इसकी रेटिंग और तगड़ा कंपीटीशन है, जिसमें इसके लिए सर्वाइव कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है।
वहीं इस तरह से एक और शो धीरज धूपर का रब से है दुआ भी फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सका। इसकी वजह से 28 सितंबर को इसका आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हो रहा है। ये शो टीवी के क्षेत्र में दर्शकों की भागीदारी की भूमिका को दिखाता है। इसके अलावा मई में शुरू हुआ पुकार- दिल से दिल तक भी हाई रेटिंग को नहीं बनाकर रख सका।
कलर्स का लाफ्टर शेफ्स शो भी बंद होने जा रहा है। वहीं सोनी टीवी का एक और प्रोडक्शन 'जुबली टॉकीज' भी बंद होने वाले धारावाहिकों की सूची में शामिल है, जिसका अंतिम टेलीकास्ट 27 सितंबर को होना है। ये सोनी टीवी के प्रोग्राम में फेरबदल की तरफ इशारा करता है।












Click it and Unblock the Notifications