Bad News: बॉलीवुड की इस दिग्गज गायिका के पति का निधन, सदमे में लोग

Usha Uthup's husband Jani Chacko dies: एक दुखद खबर संगीत की दुनिया से है, मशहूर बॉलीवुड गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनका सोमवार को कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो कल रात घर पर जब टीवी देख रहे थे तो उन्हें कुछ बेचैनी हुई और सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Usha Uthup

आपको बता दें कि 78 वर्षीय चाको उत्थुप की अकस्मात मौत से हर कोई सदमे में है और उनके निधन से पूरा परिवार और फिल्म उद्योग शोक में डूबा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने दुख प्रकट किया है। मालूम हो कि लोकप्रिय गायिका पति जानी चाको उत्थुप चाय बागान क्षेत्र से जुड़े थे। इस शादी से दोनों को एके बेटा सनी है।

बॉलीवुड गायिका उषा उत्थुप की हुई थीं दो शादियां

चाको गायिका उषा के दूसरे पति थे, इससे पहले उन्होंने रामू अय्यर से शादी की थी लेकिन ये शादी केवल पांच साल चली थी। पहली शादी के टूटने के बाद से उषा के जीवन में काफी खालीपन आ गया था, जिसकी भरपाई चाको ने की थी। उषा और उनका एक सफल वैवाहिक जीवन रहा है।

उषा उत्थुप ने इंडो-पॉप संगीत को एक अलग पहचान दी

आमतौर पर अपनी फैमिली को मीडिया से दूर रखने वाली उषा उत्थुप ने इंडो-पॉप संगीत को एक अलग पहचान दी है। एक नाईट क्लब के सिंगर के रूप में उषा ने अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन उनकी लाइफ में फरिश्ता बनकर आए थे देवानंद, जिन्हें उषा की आवाज इस कदर भाई कि उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा ' का टाईटल गीत का ऑफर उन्हें दे दिया, जिसने रातों रात उषा को स्टार बना दिया।

उषा ने एक से एक बेहतरीन नगमे दिए हैं

मशहूर संगीतकार आरडीबर्मन और बप्पी लहरी के साथ उषा ने एक से एक बेहतरीन नगमे दिए हैं। महबूबा' , 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'वन टू चा चा', 'हरी ओम हरी', 'दोस्तों से प्यार किया', 'रंबा', 'कोई यहां अहा नाचे नाचे', 'नाका बंदी' जैसे गानों पर लोग आज भी थिरकते हैं।

मिथुन चक्रवर्ती के लिए प्लेबैक सिंगिग की

अपनी गायिकी के लिए वो फिल्मफेयर समेत कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। वो अकेली फीमेल सिंगर हैं, जिन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के लिए प्लेबैक सिंगिग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+