सुष्मिता सेन के भाई से अलग होकर चारु असोपा की हुई ऐसी हालत, बेटी को लेकर दो कमरे में कट रही है ऐसी जिंदगी

Charu Asopa New Home: लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर चारु असोपा पति राजीव सेन के घर से निकल चुकी हैं। चारु असोपा आजकल अपनी बेटी जियाना के साथ एक छोटे से घर में रहती हैं।

Charu Asopa New Home: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी भाभी चारु असोपा अब अपनी शादीशुदा जिंदगी से तंग आकर अलग अलग रह रहे हैं। खबर है कि जल्द ही राजीव सेन और चारु असोपा तलाक लेने वाले हैं। हालांकि उससे पहले ही दोनों ने एक दूसरे से अलग रहना शुरू कर दिया है। पिछले काफी समय से सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा अपने रिश्ते के उठापटक को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े हुए जो कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे। दोनों ने सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। आखिरकार परेशान होकर चारु असोपा पति के घर से निकल चुकी हैं। चारु असोपा आजकल अपनी बेटी जियाना के साथ एक छोटे से घर में रहती हैं।

चारु ने लोगों को दिखाया अपना नया घर

चारु ने लोगों को दिखाया अपना नया घर

आपको बता दें कि चारु असोपा ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चारु ने अपने फैंस को अपने छोटे आशियाने के अंदर की झलक दिखाई है। इस वीडियो को शुरू करने से पहले चारु असोपा कहती हैं कि फैंस उनका नया घर देखना चाह रहे थे और उनकी डिमांड पर आज वह लोगों को अपना घर दिखा रही हैं जहां पर वह अपनी एक साल की छोटी बेटी जियाना के साथ रहती हैं।

दो कमरे के घर में रहती हैं चारु असोपा

दो कमरे के घर में रहती हैं चारु असोपा

वीडियो में देखा जा सकता है कि चारु असोपा के नए घर में एक लिविंग रूम और एक बेडरूम है, जिसके साथ किचन और दो बाथरूम हैं। इन दोनों कमरों के साथ बालकनी लगी है, जहां से धूप सीधे घर के अंदर आती है। चारु ने दिखाया कि हॉल को उन्होंने बेटी जियाना के खेलने का कमरा बना दिया है, जहां नीचे गद्दे डालकर वह खिलौनों के साथ खेलती रहती है। इस कमरे से लगा बालकनी है और उसी के पास एक काउच है, जिसे चारु ने अपना फेवरेट प्लेस बताया है।

चारु ने कहा- मैं अकेले बेटी को पाल रही हूं

चारु ने दिखाया कि उन्होंने अपने किचन में ही छोटा सा मंदिर बना रखा है, जिसमें उनके लड्डू गोपाल और बाकी भगवान मौजूद हैं। वीडियो में चारु ने कहा कि उन्होंने मंदिर को किचन में इसलिए रखा है क्योंकि कहते हैं कि किचन घर का सबसे शुद्ध एरिया होता है। इसी के साथ उन्होंने अपना और जियाना का बेडरूम भी लोगों को दिखाया। चारु ने अपने वीडियो में अपनी मेड से भी मिलवाया जो उनके घर का काम करती है और उनकी बच्ची जियाना को भी संभालती है।

जल्द ही तलाक लेंगे चारु और राजीव

जल्द ही तलाक लेंगे चारु और राजीव

राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। इस साल की शुरुआत में चारु असोपा और राजीव सेन के तलाक की बात सामने आई थी लेकिन बाद में बेटी जियाना की परवरिश के चलते दोनों ने तलाक की बात पर विराम लगा दिया था। हालांकि करवाचौथ के बाद एक बार फिर दोनों के अलग होने की खबर सामने आई। अब दोनों का रिश्ता फिर टूटने के कगार पर है। आए दिन दोनों अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे भी कर रहे हैं।

चारु ने पति पर लगाया था धोखा देने का आरोप

चारु ने पति पर लगाया था धोखा देने का आरोप

आपको बता दें कि चारु असोपा ने अपने पति राजीव सेन पर घरेलू हिंसा और गर्भवती होने के दौरान उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। चारु असोपा ने कहा था- राजीव ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। वह मेरी कोई बात नहीं सुनते हैं। अब मैं बस मूव ऑन करना चाहती हूं अपनी बेटी के साथ। मेरा रिश्ता अब एक मजाक बनकर रह गया है। मैं नेशनल जोक बन गई हूं। सुष्मिता ने भी कभी नहीं जोर दिया कि इसे चलाओ। जिस चीज में आपकी खुशी हो वो करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+