सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों नजर नहीं आया बच्चन परिवार? वजह जान पकड़ लेंगे माथा

Amitabh Bachchan and Shatrughan Sinha: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने गत 23 जून 2024 (रविवार) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है। उसी दिन शाम को कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

सोनाक्षी की शादी में नहीं पहुंचे ये सेलेब्स
हालांकि इस रिसेप्शन पार्टी में कई ऐसे भी सेलेब्स थे जो नहीं पहुंचे थे। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का नाम शामिल है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की रिसेप्शन पार्टी में बच्चन परिवार भी नहीं दिखाई दिया था।

Shatrughan Sinha

बच्चन परिवार पार्टी में नहीं हुआ शामिल
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से अपने घर पर रजिस्टर्ड शादी की थी और फिर शाम को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। हालांकि बच्चन परिवार इस पार्टी में नदारद था। न तो अमिताभ बच्चन दिखाई दिए और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य।

अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच दुश्मनी
कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच पिछले काफी समय से दुश्मनी है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ये दुश्मनी फिल्म काला पत्थर के समय से शुरू हुई थी। उस समय से ये दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।

अमिताभ बच्चन को पंसद करने लगे थे लोग
एक पुराने इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि 70 के दशक में लोग उनसे ज्यादा अमिताभ बच्चन को पंसद करने लगे थे। अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही थी और इस बात से शत्रुघ्न सिन्हा को जलन होने लगी थी।

अमिताभ के स्टारडम से शत्रुघ्न सिन्हा हो गए थे परेशान
कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमिताभ बच्चन के चमकते स्टारडम को देखकर शत्रुघ्न सिन्हा को जलन होने लगी थी। उन्हें ये सब अच्छा नहीं लग रहा था और ऐसे में उनके और अमिताभ बच्चन के बीच दुश्मनी शुरू हो गई थी।

विवाद सुलझने के बाद भी शादी में शामिल नहीं हुए बिग बी
हालांकि कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि अमिताभ बच्चन के साथ उनका विवाद सुलझ गया है और उनके बीच का झगड़ा खत्म हो चुका है लेकिन इस बयान के बाद भी अमिताभ बच्चन या उनके परिवार का कोई भी सदस्य सोनाक्षी सिन्हा की शादी में नहीं दिखाई दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+