Baby John: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का दूसरे ही दिन हुआ ऐसा हाल, कमाए बस इतने करोड़
Baby John Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म 'बेबी जॉन' को दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म गत 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
वरुण धवन की फिल्म का हाल बेहाल
पहले दिन फिल्म 'बेबी जॉन' को अच्छी ओपनिंग मिली थी लेकिन दूसरे दिन ही वरुण धवन की मूवी का हाल बेहाल होता नजर आया है। दूसरे दिन फिल्म को करीब 50 फीसदी की गिरावट का सामना करना पड़ा है। वरुण धवन की ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर नहीं पाई है।

बेबी जॉन की दूसरे दिन की कमाई
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' ने रिलीज के दूसरे दिन यानी 26 दिसंबर 2024 (गुरुवार) को बॉक्स ऑफिस पर 3.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
-फिल्म 'बेबी जॉन' ने अब तक भारत में सिर्फ 14.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। ऐसा सिर्फ रिलीज के दो दिन के अंदर देखने को मिला है। यही हाल रहा तो फिल्म फ्लॉप साबित हो सकती है।
सलमान खान का कैमियो लोगों को आया पसंद
जानकारी के अनुसार वरुण धवन की 'बेबी जॉन' साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म थेरी का रीमेक है। कलीस इस फिल्म के डायरेक्टर हैं और एटली कुमार ने इस मूवी को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म में सलमान खान का कुछ मिनट का कैमियो भी है जो कि लोगों को पसंद आ रहा है।
फिल्म 'बेबी जॉन' की कहानी
फिल्म 'बेबी जॉन' में वरुण धवन ने जॉन नाम के किरदार का रोल निभाया है। फिल्म में जॉन की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं। हालांकि, जॉन पहले डीएसपी सत्य वर्मा हुआ करता था, लेकिन किसी कारण उसने सब कुछ छोड़ दिया और वो अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगा। अब डीएसपी सत्य वर्मा, जॉन क्यों बना इसके लिए आपको फिल्म देखनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications