Baba Siddique ने आखिरी इफ्तार पार्टी में इमरान हाशमी को दिया सरप्राइज, हर साल याद करेंगे एक्टर
Baba Siddique Death: महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बीते शनिवार को मौत हो गई। देर रात उन पर कुछ बदमाशों ने गोलीबारी की। जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया और उनकी मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड सदमे में है।
बाबा सिद्दीकी की मौत सामने आने के बाद बिग-बॉस 18 की शूटिंग रोक सलमान खान अफरातफरी में अस्पताल पहुंचे। इस दौरान एक्टर काफी परेशान नजर आए। वहीं संजय दत्त भी तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हुए। बता दें कि, बाबा सिद्दीकी के बॉलीवुड सितारों से भी गहरे संबंध रहे हैं।

बाबा सिद्दीकी ही थे जिनकी वजह से सलमान खान और शाहरुख खान के बीच झगड़ा खत्म हुआ था। वह हर साल रमजान में इफ्तार पार्टी रखते थे जिसमें तमाम बड़े सितारे शामिल होते थे। सोशल मीडिया पर इस साल 2024 की इफ्तार पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाबा सिद्दीकी ने अभिनेता इमरान हाशमी के लिए खास सरप्राइज रखा था।
दरअसल, बाबा सिद्दीकी ने 25 मार्च को इफ्तार पार्टी रखी थी। उससे एक दिन पहले यानी 24 मार्च को इमरान हाशमी का बर्थडे था। ऐसे में एक्टर का बर्थडे मनाने के लिए इफ्तार पार्टी में बाबा सिद्दीकी ने इमरान हाशमी के लिए स्पेशल बर्थडे केक रखा था। ये सरप्राइज देख इमरान काफी खुश नजर आए। एक्टर का वो खास पल कैमरे में भी कैद हो गया।
बाबा सिद्दीकी ने इस सरप्राइज के बाद इमरान हाशमी और उनके पूरे परिवार के साथ फोटो क्लिक करवाई थी। अब उनकी मौत के बाद एक्टर को ये खास इफ्तार पार्टी हमेशा याद रहेगी। बता दें कि, बाबा सिद्दीकी का लगभग हर एक्टर से काफी अच्छा कनेक्शन रहा है। फिलहाल उनकी मौत से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।
ये घटना तब की है जब 12 अक्टूबर की रात बेटे जीसान के ब्रांदा ईस्ट ऑफिस से बाबा सिद्दीकी अपने घर के लिए रवाना हो रहे थे। तभी कुछ अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया और गोलीबारी की। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में लीलावती अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications