बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से परेशान हैं सलमान खान, सो नहीं पा रहे भाईजान, जीशान सिद्दीकी ने किया खुलासा
Baba Siddique Death: 12 अक्टूबर को सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। इस घटना ने सलमान और उनके परिवार को तोड़ कर रख दिया। वहीं एक्टर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। लेकिन इस मुश्किल वक्त में उन्होंने सिद्दीकी परिवार का साथ नहीं छोड़ा।
बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद भी सलमान खान उनके परिवार के संपर्क में रहे और फोन कर जानकारी लेते रहे। यहां तक कि सलमान खान बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर मिलते ही अस्पताल उन्हें देखने भी पहुंचे। अब हाल ही में बाबा के बेटे जीशान सिद्दीकी ने सलमान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

जीशान सिद्दीकी ने बीबीसी हिंदी को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान उन्हें हर रात फोन करते हैं। इसके अलावा वह इस घटना के बाद से काफी परेशान हैं। जीशान ने कहा कि, 'मैं मेरे पिता जी के दोस्त संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी को सेलेब्स नहीं मानता बल्कि परिवार का हिस्सा मानता हूं। ये सभी लोग हमारे परिवार के सदस्य जैसे हैं। खासतौर पर सलमान खान भाई। वो तो हमेशा से ही हमारे परिवार के सदस्य हैं।'
जीशान ने आगे कहा कि, 'सलमान भाई इस घटना से काफी परेशान हैं। वह हमेशा से ही पिताजी के सगे भाई जितना क्लोज रहे हैं। पिताजी के जाने के बाद भी भाईजान ने बहुत सपोट दिया है। हमेशा चेक करते रहते हैं और हालचाल लेते रहते हैं। इस घटना के बाद सलमान हर रोज फोन करते हैं और बताते हैं कि उनको रात में नींद नहीं आती है।'
बता दें कि, बाबा सिद्दीकी की हत्या की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली है। इसके बाद उन्होंने सलमान खान को धमकी भी दे डाली जिसके कारण एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। मुंबई पुलिस ने उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी है। इससे एक्टर अब जहां भी जाएंगे पहले उस जगह की पुलिस तलाशी लेगी।
ये भी पढ़ें: Salman Khan Case: 'अनमोल बिश्नोई ने शूटरों को उकसाया', मुंबई की कोर्ट ने कहा; जानिए कौन है लॉरेंस का भाई?












Click it and Unblock the Notifications