'अपराधियों को कटघरे में लाएं' बाबा सिद्दीकी की हत्या से पसरा मातम, रितेश देशमुख ने की न्याय की मांग
Baba Siddique Death: एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ बदमाशों ने उन पर कई राउंड गोलियां चलाईं जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाबा सिद्दीकी की जान नहीं बच पाई। इस घटना से पूरा देश सदमे में हैं।
बाबा सिद्दीकी की केवल राजनीति में ही बल्कि बॉलीवुड सितारों से भी काफी अच्छे संबंध थे। उनकी हत्या की खबर सुनने के बाद सलमान खान और संजय दत्त के अलावा कई अन्य सितारे अस्पताल पहुंचे। इस बीच मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख ने बाबा सिद्दीकी के साथ हुई इस घटना के लिए न्याय की गुहार लगाई।

रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें एक्टर ने लिखा, 'बाबा सिद्दीकी जी की मौत से बेहद दुखी और शॉक्ड हूं। मेरे पास शब्द नहीं है अपना दुख बयां करने के लिए। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इस जघन्य अपराध को जन्म देने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना चाहिए।'
बता दें कि, जैसे ही बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर मिली तो सलमान खान ने तुरंत बिग-बॉस 18 की शूटिंग बीच में रोकी और वह अस्पताल के लिए रवाना हो गए। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके अलावा अभिनेता संजय दत्त भी उन्हें अस्पताल में देखने पहुंचे। इस दौरान मीडिया ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की लेकिन एक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया।
ये घटना तब की है जब देर रात बाबा सिद्दीकी अपने ऑफिस से निकल रहे थे। वह जैसे ही गाड़ी में बैठे तो अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया और गोलियां बरसाईं। जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी को एक गोली सीने में लगी तो दूसरी पेट में लगी थी। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बच पाई। बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में दो शूटर्स हरियाणा और एक यूपी का बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications