Baaghi 4 Trailer Out: 'बागी 4' का धुंआधार ट्रेलर रिलीज, नहीं देखा होगा टाइगर श्रॉफ का ऐसा खूंखार अवतार
Baaghi 4 Trailer Out: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला की बहुचर्चित एक्शन फ्रैंचाइजी की अपकमिंग फिल्म 'बागी 4' इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म बागी 4 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
फिल्म 'बागी 4' का धुंआधार ट्रेलर रिलीज
टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'बागी 4' का ट्रेलर आज यानी 30 अगस्त 2025 (शनिवार) को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर ने रिलीज होते ही दर्शकों में रोमांच पैदा कर दिया है और इसे अब तक की सबसे इंटेंस लव-स्टोरी बताई जा रही है।

एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण
फिल्म के लीड हीरो टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- साल की सबसे खूनी प्रेम कहानी यहीं से शुरू होती है, हर आशिक एक विलेन है। बागी 4 ट्रेलर आउट।
ट्रेलर में दिखा प्यार का एक नया रूप
-फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है- लव स्टोरी तो सुनी थी, पढ़ी थी, लेकिन ऐसी एक्शन-पैक लव स्टोरी पहली बार देखी। रोमियो, मजनूं, रांझा, सबको फेल कर दिया एक बागी ने। इसके बाद टाइगर श्रॉफ के दमदार एक्शन सीन्स दिखते हैं, जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं हैं।
-फिल्म में टाइगर श्रॉफ रॉनी का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी अलीशा (हरनाज संधू) के इर्द-गिर्द घूमती है। सोनम बाजवा एक्टर टाइगर श्रॉफ की दोस्त के रूप में अहम रोल में हैं। ट्रेलर में रॉनी के इमोशनल और एग्रेसिव दोनों रूप देखने को मिलते हैं। एक जगह जब उनसे पूछा जाता है- क्या दिमाग हिला हुआ है तेरा? तो रॉनी जवाब देता है- दिमाग नहीं... दिल।
-टाइगर श्रॉफ का ये डायलॉग और उनके इमोशनल ब्रेकडाउन वाले सीन दर्शकों के दिल को छू जाते हैं। वहीं, हरनाज संधू का डायलॉग- 'रॉनी मुझे भूल नहीं सकता', फिल्म की कहानी में और दिलचस्पी पैदा करता है।
ट्रेलर में संजय दत्त की पावरफुल एंट्री
फिल्म के ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज संजय दत्त की एंट्री है। उनके आते ही स्क्रीन पर गूंजता है- 'अजीब किस्सा देखा खुदकुशी का, दुनिया से तंग आकर एक आशिक ने मोहब्बत कर ली।' इस डायलॉग से साफ हो जाता है कि संजय दत्त का किरदार कहानी में गहराई और मोड़ दोनों लाएगा।
5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी फिल्म 'बागी 4'
-दमदार डायलॉग्स, दिल छू लेने वाले इमोशंस और हैरतअंगेज एक्शन से भरपूर फिल्म 'बागी 4' के डायरेक्टर ए. हर्ष हैं। वहीं इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
-ये धमाकेदार फिल्म आगामी 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल 'बागी 4' का ट्रेलर ये साफ कर देता है कि ये सिर्फ एक और एक्शन फिल्म नहीं बल्कि इमोशन और लव-स्टोरी का तगड़ा पैकेज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications