'अगर आप मुझे....'जब आयुष्मान खुराना से डॉयरेक्टर ने फिल्म में लीड रोल देने के लिए बोली थी ये बात
आयुष्मान खुराना आज फिल्मी दुनिया के बेहतरीन एक्टर में शुमार है। हालांकि बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना अपने एक्टिंग करियर के शुरूआती दौर में खूब धक्के खाए यहां तक कि कास्टिंग काउच का भी शिकार हुए।
मुंबई, 14 सितंबर : बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी एक्टिंग के दम पर अभिनय की दुनिया में अपनी ये जगह बनाई है। आयुष्मान खुराना आज फिल्मी दुनिया के बेहतरीन एक्टर में शुमार है। हालांकि बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना अपने एक्टिंग करियर के शुरूआती दौर में खूब धक्के खाए यहां तक कि कास्टिंग काउच का भी शिकार हुए। आयुष्मान खुराना ने अपना कटु अनुभव शेयर करते हुए एक डॉयरेक्टर के बारे में खुलासा किया था कि उसने फिल्म में लीड रोल देने के लिए उसको कैसा गंदा प्रपोजल दिया था।

करियर की शुरूआत 2012 में विक्की डोनर के साथ की
आयुष्मान खुराना जिन्होंने अपनी एक्टिंग लाखों दर्शकों का दिल जीता है। आयुष्मान खुराना ने करियर की शुरूआत 2012 में विक्की डोनर फिल्म से की थी। इस फिल्म की अपार सफलता के बाद अंशुमान ने अंधाधुन, ड्रीम गर्ल, बधाई हो, बाला और कई हिट फिल्मों में एक्टिंग की। हालांकि यहां तक पहुंचने की जर्नी एक्टर के लिए आसान नहीं थी।
Recommended Video

दिल्ली में रेडियो जॉकी से अपने करियर की शुरूआत की
दिल्ली में रेडियो जॉकी से अपने करियर की शुरूआत करने वाले आयुष्मान खुराना एक्टिंग में करियर बनाने के सपनों को साकार करने के लिए दिल्ली से मुंबई आए। एक्टर ने एक विडियो जोकी के रूप में करयिर शुरू करने वाले आयुष्मान खुराना ने अपनी मेहनत के दम पर चंद सालों में लोगों का पसंददीदा चेहरा बन गए।

आयुष्मान ने कास्टिंग काउच का शिकार हुए
आयुष्मान खुराना को भी अपने करियर की शुरूआती दौर में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा और कई अचंभित करने वाले अनुभव हुए। अपनी पहली फिल्म से पहले आयुष्मान ने कास्टिंग काउच भी झेला जिसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।

डॉयरेक्टर ने कहा था- अगर मुझे अपना......
पिंकविला को कुछ समय पहले दिए पुराने इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने ऐसे ही कटु अनुभव को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। आयुष्मान को एक कास्टिंग डायरेक्टर ने रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि उन्होंने विनम्रता से एक गंदे प्रप्रोजल को लेने इनकार कर दिया था। आयुष्मान ने बताय था
एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा था अगर आपने मुझे अपना टूल दिखाया तो मैं आपको फिल्म में लीड रोल दूंगा।मैंने उनसे कहा कि मैं सीधा हूं और मैंने विनम्रता से उनके इस प्रपोजल से इंकार कर दिया था।

विक्की डोनर मिली जिसने उन्हें मशहूर बना दिया
कई महीनों तक कई जगह से रिजेक्ट होने के बावजूद आयुष्मान खुराना ने अपने सपनों का पीछा करना जारी रखा। ये वो ही दौर था जब उन्हें फिल्म निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने भी रिजेक्ट कर दिया था और फिर मल्टी-टैलेंटेड सुपरस्टार को शूजीत सरकार की अनोखी कॉमेडी विक्की डोनर मिली जिसने उन्हें मशहूर बना दिया। इस फिल्म से पहले उन्होंने लगभग 6 फिल्मों को ठुकरा दिया।

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्में
आयुष्मान खुराना "डॉक्टर जी" में रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे। इसका निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। "आर्टीकल 15" में एक्शन हीरो के रूप में नजर आएंगे ।












Click it and Unblock the Notifications