Ayushmann Khurrana: शर्टलेस होकर आयुष्मान खुराना ने पूछा- "मैं अंदर आ सकता हूं?", फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपनी शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो को देख फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Ayushmann Khurrana Shirtless Photo बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म डॉक्टर जी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की लेकिन इसके बावजूद फिल्म को फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है।

आयुष्मान खुराना ने शेयर की शर्टलेस फोटो

आयुष्मान खुराना ने शेयर की शर्टलेस फोटो

आयुष्मान खुराना अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लेटेस्ट शर्टलेस फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। उनको इस अंदाज में देख फैंस अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हैं। एक्टर अपनी इस शर्टलेस फोटो में काफी हॉट लग रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्टर ने एक मजेदार कैप्शन शेयर किया जिसने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा।

शेयर किया मजेदार कैप्शन

शेयर किया मजेदार कैप्शन

आयुष्मान खुराना ने बाथरूम में दरवाजे पर खड़े पोज दिया। फोटो देख ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि, एक्टर ने शावर लेने के तुरंत बाद सेल्फी ली है। फोटो शेयर कर आयुष्मान ने कैप्शन पर लिखा- "क्या मैं अंदर आ सकता हूं? ओह, मैं पहले से ही अंदर हूं। कुछ एक्शन लेने का वक्त है, जल्द ही आपको कुछ बताऊंगा, जब मैं अगली दफा आऊंगा।"

बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया मजेदार रिएक्शन

बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया मजेदार रिएक्शन

आयुष्मान खुराना की इस फोटो पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया तो वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी शर्टलेस फोटो की जमकर तारीफ की। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने आयुष्मान की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, मतलब क्या? और साथ में लॉफिंग इमोजी भी पोस्ट की हैं। नीना के अलावा टाइगर श्रॉफ ने भी फोटो की तारीफ की।

क्या जल्द ही किसी फिल्म की करेंगे घोषणा?

क्या जल्द ही किसी फिल्म की करेंगे घोषणा?

हालांकि इस तस्वीर के जरिए आयुष्मान खुराना ने फैंस को ये संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही कोई नई फिल्म साइन करने वाले हैं। या फिर वह अपनी किसी फिल्म की अनाउंसमेंट करेंगे। फैंस ने भी फोटो पर कमेंट कर अंदाजा लगाया कि वह फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में दिखाई देंगे। जिसकी अनाउंसमेंट हाल ही में एक्टर ने की थी।

आयुष्मान खुराना का वर्कफ्रंट

आयुष्मान खुराना का वर्कफ्रंट

वहीं आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म 'डॉक्टर जी' रिलीज हुई थी। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद अब अगले साल 2023 में आयुष्मान की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज होगी। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+