Doctor G Collection: दूसरे दिन 'डॉक्टर जी' की हुई शानदार कमाई, दो दिन में किया इतने करोड़ का कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर-जी शुक्रवार 14 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का ओपनिंड डे कुछ खास नहीं रहा लेकिन शनिवार के दिन फिल्म की अच्छी खासी कमाई हुई।

Doctor-G Box Office बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जब भी कोई नई फिल्म को लेकर आते हैं तो उनकी फिल्म का ट्रेलर देखकर ही फैंस समझ आते हैं कि इस बार भी एक्टर कुछ हटकर स्टोरी लाए हैं। जिनमें से ज्यादातर फिल्म सामाजिक मुद्दों पर होती है जिस पर अक्सर हमारा समाज बात करने से घबराता है। इस बार भी एक्टर फिल्म डॉक्टर-जी कुछ अलग कंसेप्ट से लेकर आए हैं। जिसे फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ayushmann khurrana

आयुष्मान खुराना की फिल्म ने मचाया धमाल
आयुष्मान खुराना की लॉकडाउन के बाद कोई फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अनेक को भी फैंस का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन एक्टर की फिल्म डॉक्टर-जी की अगर बात करें तो ऐसा कहा जा सकता है कि आयुष्मान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरे दिन डॉक्टर जी की हुई इतनी कमाई
जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म डॉक्टर जी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने 14 अक्टूबर को ओपनिंग डे पर लगभग 4 करोड़ से कम 3,87 का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने करीब 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन 30-40 प्रतिशत ज्यादा इजाफा हुआ है। इस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 2 दिन में 10 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।

वीकेंड का होगा इतना कलेक्शन
वहीं तीसरे दिन यानी रविवार की बात करें तो ज्यादातर फिल्में वीकेंड पर अच्छा खासा कलेक्शन करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर जी की 63 हजार से ज्यादा एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इस हिसाब से उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+