An Action Hero: आयुष्मान खुराना 'एक्शन हीरो' में इस सुपस्टार के साथ करेंगे काम, नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

आयुष्मान खुराना की फिल्म एक्शन हीरो का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। अब खबर आ रही है कि एक्टर की फिल्म को हिट कराने के लिए सुपरस्टार अक्षय कुमार भी उनका साथ देंगे।

An Action Hero: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अब कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'डॉक्टर जी' के बाद जल्द ही एक्शन अवतार में नजर आएंगे। जी हां आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म 'एक्शन हीरो' की फर्स्ट लुक आउट हो गया है। जिसके बाद से फैंस उनका एक्शन अवतार देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा हुआ है। जी हां आयुष्मान खुराना का फिल्म में साथ निभाने के लिए एक्शन हीरो की एंट्री हुई है। चलिए जानते हैं कि आखिर वो सुपरस्टार कौन हैं?

Ayushmann Khurrana

अक्षय कुमार की होगी एंट्री
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना की फिल्म एक्शन हीरो में बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार की एंट्री हुई है। खबर के मुताबिक, अक्षय कुमार का फिल्म में धांसू कैमियो होने वाला है और उनका पूरा पार्ट शूट भी हो चुका है। दिलचल्प बात ये होगी कि, इस फिल्म में दोनों पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अक्षय कुमार सिर्फ 1 घंटे के लिए ही फिल्म में दिखाई देंगे।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अब अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो जाएंगे। बता दें कि, ये फिल्म अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित की गई है। फिल्म का ट्रेलर 11 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। साथ ही फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। देखना होगा आयुष्मान खुराना और अक्षय कुमार की जोड़ी बड़े पर्दे पर क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+