Dream Girl 2: 'पूजा' की अदाओं ने फैंस को किया दीवाना, सातवें दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने कमाए इतने करोड़

Dream Girl 2 BO Day 7: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर ने 4 साल बाद फिर पूजा बनकर अपनी अदाओं से सबको दीवाना बना दिया। जिसकी वजह से फिल्म के लिए फैंस की जमकर भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ रही है। ऐसे में ड्रीम गर्ल 2 हर रोज जबरदस्त कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने सातवें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

गदर 2 के बाद अब आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का बॉक्स ऑफिस पर जम गई है। फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इन सातों दिनों में ड्रीम गर्ल 2 ने अच्छा कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रीम गर्ल 2 ने सातवें दिन 8.04 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म ने सात दिनों में कुल कलेक्शन 67.54 करोड़ किया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने कुल 80 करोड़ की शानदार कमाई कर ली। आंकड़ों के मुताबिक, वीकडेज में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ayushmann khurrana

अगर इसी तरह ड्रीम गर्ल 2 फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई करती रही तो इस हफ्ते फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। बता दें कि, ड्रीम गर्ल 2 साल 2019 में रिलीज हुई ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। जिसमें आयुष्मान खुराना के अपोजिट नुसरल भरूचा लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं ड्रीम गर्ल 2 में इस बार अनन्या पांडे मुख्य किरदार निभाया। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी जैसे बड़े कलाकारों ने लीड रोल रोल प्ले किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+