'जिन लोगों में दुर्बुद्धि है...' राम मंदिर को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, अयोध्या को लेकर बोली ये बात
22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर आम से लेकर खास लोगों में भी खासा उत्साह बना हुआ है। अब हाल ही में कंगना रनौत ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। चलिये समझते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा...
कंगना रनौत ने हाल ही में कहा कि जो लोग अयोध्या धाम के दर्शन करते हैं वे बहुत पुण्य कमाते हैं। ये हमारा सबसे बड़ा धाम है। जैसे कि वेटिकम सिटी का दुनिया में महत्व है, ठीक उसी तरह अयोध्या धाम का भी महत्व है।

कंगना ने आगे कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि भगवान राम ने हमें यहां आकर उनकी पूजा करने की बुद्धि दी है। कुछ लोग भी हैं जिनके पास दुर्बुद्धि है, इसलिए वे धाम नहीं गए। प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी और राम राज्य फिर से स्थापित होगा।
इससे पहले कंगना ने कहा था कि राम मंदिर सिर्फ राम मंदिर नहीं है। श्रीराम की मूर्ति सिर्फ श्रीराम की मूर्ति ही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications