'ये कौन से एंगल हैं?' पैपराजी के गलत तरह से फोटो क्लिक करने पर भड़कीं आयशा खान, तमीज सीखने का मारा ताना
Ayesha Khan Viral Post: बिग-बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं आयशा खान शो से बाहर होने के बाद काफी फेमस हो गईँ। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने एक ऐसा पोस्ट कर दिया जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।
मृणाल ठाकुर और पलक तिवारी के बाद अब आयशा खान भी पैपराजी से परेशान आ गई हैं। उन्होंने पैपराजी के गलत तरीके से फोटो क्लिक पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर इस बात से नाराजगी जाहिर की आखिर मीडिया उन्हें देखकर किस दिशा में फोटो खींच रहे हैं।

आयशा खान ने अपने पोस्ट में लिखा, ''ये कौन सा एंगल हैं? आप कहां ज़ूम कर रहे हैं? आपने इजाजत ली? कुछ मीडिया हाउस में क्या ग़लत हो रहा है? क्या एक महिला इस डर के बिना अपनी इच्छानुसार कपड़े नहीं पहन सकती कि पता नहीं कहां, किस एंगल से कैप्चर करेंगे कोई? भगवान जाने कौन किस एंगल से क्लिक करेगा, यह पूरी तरह से गलत है।"
आयशा खान ने आगे लिखा, "एक महिला कार से बाहर निकलने से पहले अपनी ड्रेस ठीक कर रही है और आप उसी पल को फोटो में कैद कर पोस्ट कर देते हो। एक महिला कह रही है कि मेरी पीछे से फोटो मत क्लिक करो लेकिन अगले ही पल वो पोस्ट होती है! हमारे कुछ मीडिया हाउस वालों को तमीज सीखने की बहुत ज्यादा जरूरत है।"
यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने पैपराजी को पीछे से ज़ूम न करने के लिए कहा हो। इससे पहले, नेहा भसीन को जिम से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। जब उन्होंने पैपराजी से पूछा था, "कल मेरे बैक का पिक्चर किसने डाला था? गलियाँ पढ़ती हैं मुझे।" फिर उन्होंने प्यार से लोगों से कहा कि जब वह चली जाए तो उस पर ज़ूम न करें। इसके अलावा मृणाल ठाकुर और पलक तिवारी ने भी पैपराजी से ऐसी फोटो क्लिक ना करने की रिक्वेस्ट की थी।












Click it and Unblock the Notifications