Emraan Hashmi Love Story: कॉलेज की दोस्त से हुआ था इमरान हाशमी को प्यार, कौन है 'सीरियल किसर' की वाइफ?
Emraan Hashmi Love Story: आज सुबह से सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी छाए हुए हैं, वजह है 'आवारापन 2' का टीजर, जिसमे आते ही धूम मचा दिया है, ये फिल्म साल 2007 की कल्ट मूवी आवारापन की सीक्वल है यानी कि इस फिल्म के किरदार शिवम पंडित के रूप में इमरान की 19 साल बाद पर्दे पर वापसी हो रही है। टीजर को फैंस की ओर से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, आपको बता दें कि फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
गौरतलब है कि इमरान हाशमी ने अपने अब तक के सफर में गंभीर, निगेटिव, कॉमेडी, रोमांटिक हर रोल निभाया है और जमकर पर्दे पर रोमांस किया है, एक वक्त था, जब उनकी फिल्मों में इंटिमेट सींस की भरमार होती थी, इसी कारण वो 'सीरियल किसर' कहलाते हैं।

लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि पर्दे पर अलग-अलग हॉट अभिनेत्रियों संग रोमांस करने वाले इमरान हाशमी ने असल जिंदगी में केवल एक ही लड़की से प्यार किया है और उसी से बेहिसाब किया है।
कॉलेज की दोस्त से हुआ था इमरान हाशमी को प्यार
जी हां इमरान की पत्नी का नाम परवीन साहनी है, जो कि उनकी कॉलेज फ्रेंड हैं और देखने में बेइंतहा खूबसूरत हैं, दोनों पढ़ाई के दौरान नजदीक आए और फिर एक दिन इमरान ने अपने दिल की बात परवीन से कह दी, परवीन भी उनपर दिल हार चुकी थीं, दोनों ने करीब साढ़े 6 साल की डेटिंग के बाद साल 2006 में निकाह किया था। शादी तो इमरान ने कर ली थी लेकिन उस वक्त उनके करियर का स्ट्रगलिंग दौर था, जिसमें उनका भरपूर साथ परवीन ने दिया और वो उनके संघर्ष के दिनों में हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।

इमरान हाशमी पर लगा 'सीरियल किसर' का लेबल
करीब 5 साल के संघर्ष के बाद इमराम को फिल्मी सफलता मिलने लगी और उनकी गिनती बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में होनी शुरू हो गई लेकिन इसी के साथ ही उनके ऊपर 'सीरियल किसर' का लेबल भी लग गया था। हालांकि कई इंटरव्यू में इमरान से साफ किया था कि 'परवीन ने उस वक्त बहुत हिम्मत दिखाई और मुझ पर भरोसा दिखाया और कभी भी मुझ पर कोई संदेह नहीं किया।'
लाइमलाइट से दूर रहनी हैं इमरान हाशमी की पत्नी
इमरान की पत्नी काफी टैलेंटड हैं लेकिन लाइमलाइट से रहना दूर पसंद करती हैं, वो इमरान के साथ फिल्मी पार्टियों में भी काफी कम नजर आती हैं लेकिन इमरान के हर सुख-दुख में साए के साथ खड़ी रहती हैं।

इमरान के बेटे अयान को हुआ था कैंसर
साल 2010 में इमरान-परवीन अयान बेटे के मम्मी-पापा बने लेकिन 2014 में पता चला कि वो कैंसर से पीड़ित है इसके बाद उसका इलाज चला और जनवरी 2019 में, अयान कैंसर-मुक्त हुआ और अब वो पूरी तरह से स्वस्थ है। गौरतलब है कि नितिन कक्कड़ के निर्देशन और बिलाल सिद्दीकी की लिखी 'आवारापन 2' को विशेष भट्ट, विशेष फ़िल्म्स बैनर के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं।

एक नजर इमरान हाशमी के अब तक के सफर पर
- 2003: 'फुटपाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू।
- 2004: 'मर्डर' ने रातों-रात स्टार बना दिया।
- 2005-06: 'ज़हर', 'आशिक बनाया आपने', 'कलयुग', 'गैंगस्टर' जैसी फिल्मों से पहचान मजबूत हुई।
- 2007: 'आवारापन' में गंभीर अभिनय ने आलोचकों का दिल जीता।
- 2008: 'जन्नत' ने करियर को नई ऊंचाई दी।
- 2010: 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में दमदार सपोर्टिंग रोल।
- 2011-12: 'द डर्टी पिक्चर', 'मर्डर 2', 'जन्नत 2', 'शंघाई' से अभिनय की नई पहचान मिली।
- 2015-17: 'हमारी अधूरी कहानी', 'अज़हर', 'बादशाहो' जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए।
- 2019: OTT पर 'बार्ड ऑफ ब्लड' से डिजिटल डेब्यू।
- 2023: 'टाइगर 3' में विलेन बनकर दमदार कमबैक किया।
- 2026: 'आवारापन 2' के जरिए 19 साल बाद शिवम पंडित के किरदार में वापसी।














Click it and Unblock the Notifications