कौन हैं ज़िम्बाब्वे के इनोसेंट काइया? बांग्लादेश के खिलाफ काटा गदर, 33 की उम्र में ठोका शतक
Innocent Kaia: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अनुभवी ओपनर इनोसेंट काइया ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 33 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दूसरे दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली और बेहतरीन शतक जड़ते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
काइया ने नई गेंद के दौरान ही धैर्य से बैटिंग करते हुए मेहमान टीम को परेशानी किया। उनकी इस पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढाते हुए 300 के करीब जाने का रास्ता तैयार कर लिया, काइया शतक जड़ने के बाद भी क्रीज पर बने हुए थे।

घरेलू क्रिकेट में लगातार किया शानदार प्रदर्शन
इनोसेंट काइया का जन्म 10 अगस्त 1992 को जिम्बाब्वे में हुआ था। वह घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक लगातार रन बनाते रहे, जिसके दम पर उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। काइया मुख्य रूप से ओपनिंग बल्लेबाज हैं और लंबी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं।
2021 में किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
काइया ने साल 2021 में जिम्बाब्वे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने सबसे पहले टी20 टीम में जगह बनाई और बाद में टेस्ट तथा वनडे इंटरनेशनल में भी खेलने का मौका मिला। सीमित ओवरों के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने अपनी तकनीक और धैर्य से प्रभावित किया है।
टेस्ट करियर का पहला शतक
हरारे टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई ( खबर लिखे जाने तक 133*) रन की पारी इनोसेंट काइया के टेस्ट करियर का पहला शतक है। इससे पहले टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 67 रन था। इस शतक के साथ उन्होंने अपने टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी खेली और जिम्बाब्वे को मजबूत बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
काइया की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और बांग्लादेश के गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया। यदि ज़िम्बाब्वे की टीम मुकाबला जीतने में सफल रहती है, तो काइया की पारी यादगार बन जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications