Love Story: पहली नजर में अकांक्षा पर दिल हार बैठे थे Gaurav Khanna, क्या बच्चा ना होना है तलाक की वजह?
Gaurav Khanna Love Story: 'बिग बॉस' विनर और सुपरहिट शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में स्पेशल जगह बनाने वाले एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों अपनी असल जिंदगी की वजह से लोगों के बीच सुर्खियां बन हुए हैं, दरअसल उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' मे यह कहकर सबको चौंका दिया कि 'वो और गौरव तलाक लेने वाले हैं।'
अकांक्षा ने कहा कि 'वो और गौरव, दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, ये बात उन्होंने पब्लिक से अब तक छिपाकर रखी हुई थी, हालांकि हमारे बीच में अभी भी एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान है और हम एक-दूसरे से बात भी करते हैं लेकिन हमारे बीच में अब कपल वाला स्पार्क खत्म हो गया है।'

जैसे ही ये बात सामने आई, सोशल मीडिया पर तहलका मच गया, गौरव और अकांक्षा के फैंस इस बात को लेकर परेशान हो गए , उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि 10 साल की इनकी शादी टूटने के कगार पर है क्योंकि दिसंबर 2025 में जब गौरव खन्ना ने 'बिगबॉस' जीता था, उसके बाद से हर अवार्ड फंक्शन और इवेंट में अकांक्षा को उनके साथ देखा ही गया था।

क्या ये अकांक्षा का कोई पब्लिसिटी स्टंट है? फैंस ने पूछा सवाल
फिलहाल इस बारे में अभी तक गौरव खन्ना की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है इसलिए कुछ लोगों को ये भी लग रहा है कि अकांक्षा का शायद ये कोई पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है? खैर सच और झूठ का पता तो थोड़े वक्त बाद पता ही चल जाएगा लेकिन इससे पहले दोनों की प्रेम कहानी की बात करते हैं जो कि किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं हैं।

एक इवेंट में हुई थी गौरव-अकांक्षा की पहली मुलाकात
आपको बता दें कि 11 दिसंबर 1981 में यूपी के कानपुर में जन्मे गौरव खन्ना ने एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करने से पहले करीब एक साल तक एक IT कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम किया था। टीवी शो में काम करने के दौरान ही गौरव खन्ना की मुलाकात एक इवेंट में खूबसूरत अकांक्षा चमोला से हुई थी।
पहली नजर में ही गौरव को हुआ था अकांक्षा से प्यार
पहली नजर में ही गौरव का दिल उन पर आ गया था। दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए ही उस इवेंट में मिले थे। दोनों में दोस्ती हुई जो कि जल्द ही प्यार में बदल गई और फिर साल 2016 में गौरव और अकांक्षा ने कानपुर में परिवारवालों की मर्जी से धूम-धाम से शादी की थी। दोनों की साथ में कई रामोंटिंक तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते थे।

क्या बच्चा ना होना, गौरत-अकांक्षा के तलाक की वजह?
लेकिन शादी के 10 साल बाद भी ये कपल बेऔलाद है, एक इंटरव्यू में गौरव खन्ना ने खुलासा किया था कि 'उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं लेकिन उनकी पत्नी मां नहीं बनना चाहती है लेकिन उन्हें इस बात से एतराज नहीं है क्योंकि वो अकांक्षा को फोर्स नहीं करना चाहते हैं, वो उससे बेइंतहा प्यार करते हैं और उनके हिसाब से प्यार में शर्त नहीं होती है।'
आकांक्षा चमोला भी हैं टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री
इसलिए तलाक की बात सामने आने पर लोग कयास लगा रहे हैं कि अकांक्षा के मां ना बनने वाली जिद ही दोनों के तलाक की वजह हो सकती है। मालूम हो कि आकांक्षा चमोला भी एक जानी-मानी अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर हैं। 18 जनवरी 1991 को जन्मीं आकांक्षा को 'स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर' जैसे लोकप्रिय हिंदी धारावाहिकों के लिए जाना जाता है।

'अनुपमा' के अनुज कपाड़िया के रोल ने गौरव को बनाया सुपरस्टार
तो वहीं गौरव खन्ना ने टीवी विज्ञापनों में काम करके अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। टीवी पर उनका पहला शो 'भाभी'था। इसके बाद वे 'कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन' में नजर आए थे। खन्ना का पहला लीड रोल 2007 में 'मेरी डोली तेरे अंगना' में था। उन्हें 'जीवन साथी - हमसफ़र ज़िंदगी के' में नील फर्नांडीस, 'ये प्यार ना होगा कम' में अबीर वाजपेयी, 'CID' में इंस्पेक्टर कविन, 'तेरे बिन' में डॉ. अक्षय सिन्हा और 'प्रेम या पहेली - चंद्रकांता' में प्रिंस वीरेंद्र सिंह के किरदारों से पहचान मिली, लेकिन 'अनुपमा' के अनुज कपाड़िया के किरदार (2021 से 2024 तक) नें उन्हें टीवी का सुपरस्टार बना दिया।

'बिग बॉस 19' के विजेता हैं गौरव खन्ना
गौरव खन्ना ने 2025 में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' में पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा लिया और उसे जीता। इसके बाद उन्होंने कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में भाग लिया और विजेता बने।














Click it and Unblock the Notifications