IND vs ENG T20 Series: भारत-इंग्लैंड के बीच होगी 5 मैचों की जंग, नोट कर लीजिए पूरा टाइम-टेबल!

IND vs ENG T20 Series: भारतीय क्रिकेट टीम के एक नए युग की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में युवा टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस झटके के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले और बेहद कड़े इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो रही है। इस दौरे पर भारत को 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

11 दिनों में खेले जाएंगे 5 मुकाबले (IND vs ENG T20 Series)

इस हाई-वोल्टेज दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होने जा रही है। आइए जानते हैं इस पूरे दौरे का शेड्यूल, टाइमिंग और टीम के समीकरण। आयरलैंड में मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की यह टी20 सीरीज किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी। टी20 सीरीज के तुरंत बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो चैंपियंस ट्रॉफी के नजरिए से बेहद अहम है।

IND vs ENG T20 1

टी-20 के बाद खेले जाएंगे वनडे मैच

वनडे इस सीरीज में टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी हो रही है, जिससे फैंस का रोमांच दोगुना हो गया है। बता दें कि मार्च 2026 में ही भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। लेकिन इसके बाद अचानक सूर्या को कप्तानी से हटाकर टीम से बाहर कर दिया गया और श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई।

VIDEO: प्लेइंग-11 में नहीं फिर भी मैदान पर हुई वैभव सूर्यवंशी की एंट्री? झलक मिलते ही क्रेजी हुए फैंस
VIDEO: प्लेइंग-11 में नहीं फिर भी मैदान पर हुई वैभव सूर्यवंशी की एंट्री? झलक मिलते ही क्रेजी हुए फैंस

टी-20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20: 1 जुलाई (बुधवार) - रात 10:00 बजे, चेस्टर-ली-स्ट्रीट
दूसरा टी20: 4 जुलाई (शनिवार) - शाम 07:00 बजे, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर)
तीसरा टी20: 7 जुलाई (मंगलवार) - रात 10:00 बजे, ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम)
चौथा टी20: 9 जुलाई (गुरुवार) - रात 10:00 बजे, ब्रिस्टल
पांचवां टी20: 11 जुलाई (शनिवार) - शाम 07:00 बजे, साउथेम्पटन

(नोट: सभी मैच भारतीय समयानुसार खेले जाएंगे।)

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से हारकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भारत, हरमनप्रीत की फिफ्टी भी नहीं आई काम
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से हारकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भारत, हरमनप्रीत की फिफ्टी भी नहीं आई काम

वनडे सीरीज का शेड्यूल:

पहला वनडे: 14 जुलाई (मंगलवार)
दूसरा वनडे: 16 जुलाई (गुरुवार)

तीसरा वनडे: 19 जुलाई (रविवार)

<strong>IND vs IRE: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड? जो किसी ने नहीं सोचा मिली ऐसी नाकामी</strong>!
IND vs IRE: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड? जो किसी ने नहीं सोचा मिली ऐसी नाकामी!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+