Bihar: सरकारी सामानों की लिस्ट लाओ, तभी छोड़ेंगे बंगला! अड़ गईं राबड़ी देवी, आज नहीं खाली करेंगी आवास

Rabri Devi 10 Circular Road Bungalow: बिहार की राजनीति में इन दिनों 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को लेकर चर्चा तेज है। भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए आज अंतिम तारीख दी थी, लेकिन फिलहाल बंगला खाली होने की संभावना कम नजर आ रही है। राबड़ी देवी की ओर से विभाग से आवंटन के समय मिले सरकारी सामानों की आधिकारिक सूची मांगी गई है।

उनका कहना है कि सूची का मिलान होने के बाद ही आवास खाली करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी वजह से अब 5 जुलाई तक समय बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस तारीख का संबंध आरजेडी के 30वें स्थापना दिवस से भी जोड़ा जा रहा है।

Rabri Devi

आज थी बंगला खाली करने की आखिरी तारीख

भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया था। नोटिस के अनुसार 29 जून को आवास खाली किया जाना था। हालांकि सोमवार तक बंगला खाली होने को लेकर संशय बना रहा। विभाग और राबड़ी देवी के कार्यालय के बीच आवश्यक औपचारिकताओं को लेकर बातचीत जारी है। ऐसे में तय समय पर आवास खाली होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

ये भी पढे़ं: Lalu Yadav Bungalow Vacate: जिस बंगले से चली RJD की राजनीति, 20 साल बाद छोड़ रहे लालू-राबड़ी,कहां होंगे शिफ्ट?

सामानों की सूची पर फंसा पूरा मामला

राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने भवन निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर आवास आवंटन के समय उपलब्ध कराए गए सरकारी सामानों की अधिकृत सूची मांगी है। उनका कहना है कि बिना आधिकारिक सूची के सामानों का मिलान संभव नहीं है। यदि सूची उपलब्ध नहीं कराई गई तो भविष्य में किसी तरह का विवाद खड़ा हो सकता है। इसी कारण आवास खाली करने की प्रक्रिया फिलहाल अटकी हुई है।

2006 में मिला था 10 सर्कुलर रोड आवास

राबड़ी देवी को वर्ष 2006 में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया था। लगभग 20 वर्ष पुराने इस आवंटन से जुड़े रिकॉर्ड अब विवाद की वजह बन रहे हैं। इतने पुराने दस्तावेजों और सरकारी सामानों का पूरा विवरण जुटाने में विभाग को भी समय लग रहा है। इसी आधार पर राबड़ी देवी की ओर से कुछ अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया गया है।

5 जुलाई तक का समय क्यों मांगा गया?

राबड़ी देवी की ओर से भवन निर्माण विभाग से 5 जुलाई तक का समय मांगा गया है। उनका कहना है कि सरकारी सामानों की सूची मिलने के बाद उसका मिलान किया जाएगा और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही आवास विधिवत खाली किया जाएगा। इससे भविष्य में किसी प्रकार के प्रशासनिक या कानूनी विवाद की संभावना नहीं रहेगी और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Bihar: सैलरी 27 लाख, बैंक बैलेंस 2.5 करोड़, जमीन खरीदी 120 कट्ठा! अधिकारी का खुला ऐसा राज, उड़ गए सबके होश

आरजेडी स्थापना दिवस से भी जुड़ रहे हैं राजनीतिक मायने

सूत्रों के अनुसार 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का 30वां स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम के बाद राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड आवास खाली कर सकती हैं। हालांकि पार्टी या राबड़ी देवी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं और सभी की नजर अब 5 जुलाई पर टिकी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+