ऑस्ट्रेलियाई मास्टर शेफ गैरी मेहिगन ने हुमा कुरेशी से पूछी ऐसी बात, एक्ट्रेस के 'हां' कहते ही कर दिया ऐसा काम
Huma Qureshi and Gary Mehigan: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरेशी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'तरला' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये एक बायोपिक है, जिसमें वह इंडियन शेफ तरला दलाल का किरदार निभाती नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद से लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच हुमा कुरैशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व जज और होस्ट शेफ गैरी मेहिगन के साथ दिखाई दे रही हैं।
आपको बता दें कि हुमा कुरैशी और शेफ गैरी का ये वीडियो फिल्म 'तरला' के एक प्रमोशनल इवेंट का है, जिसे देखने के बाद से लोग शेफ गैरी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस इवेंट में शेफ गैरी मेहिगन भी पहुंचे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शेफ गैरी बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी से मिले तो उन्होंने एक्ट्रेस को किस करने से पहले उनकी सहमति मांगी। दोनों के किस करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शेफ गैरी मेहिगन ने हुमा कुरेशी को किया किस
ऑस्ट्रेलियाई मास्टर शेफ गैरी मेहिगन ने हुमा कुरेशी से मिलते ही पूछा- क्या हम किस करने वाले हैं? वहीं हुमा कुरैशी ने शेफ के सवाल का जवाब हां में दिया। इसके तुरंत बाद ही गैरी शेफ ने हुमा के गालों पर हेलो किस किया, वीडियो देखने के बाद लोग शेफ गैरी और हुमा कुरैशी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
फिल्म 7 जुलाई को होगी रिलीज
तरला दलाल का किरदार हुमा कुरैशी निभा रही हैं। इस फिल्म को काफी समय पहले ही रिलीज होना था लेकिन कुछ कारणों के चलते इसके रिलीज पर रोक लगाई गई थी। आखिरकार इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और इसे आगामी 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। तरला दलाल इंडियन फूड राइटर, शेफ, कुकबुक राइटर और कुकिंग शो की होस्ट रह चुकी हैं। वह पहली भारतीय महिला थीं जिन्हें साल 2007 में खाना पकाने की कला में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके 'देसी नुस्खे' आज भी हर भारतीय घर में इस्तेमाल किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications