अतुल परचुरे की मौत से सदमे में हैं पत्नी सोनिया, बेटी का हुआ ऐसा हाल, जानें कितना पैसा छोड़ गए एक्टर
Atul Parchure Family and Net Worth: टीवी एक्टर और कॉमेडियन अतुल परचुरे के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में आ गई है। 57 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। गत 14 अक्टूबर 2024 को एक्टर ने आखिरी सांस ली।
अतुल परचुरे के परिवार के सदस्य
अतुल परचुरे अपने पीछे परिवार में पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए हैं। इस छोटे से परिवार में अब अतुल की मौत के बाद मां-बेटी अकेली रह गई हैं और अब ये दोनों ही एक-दूसरे का सहारा हैं। फिलहाल एक्टर की पत्नी काफी टूट गई हैं।

डांसर हैं अतुल की पत्नी सोनिया
दिवंगत एक्टर अतुल परचुरे की पत्नी सोनिया परचुरे एक समय पर एक्ट्रेस हुआ करती थीं। हालांकि शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी और उन्होंने डांस को ही अपना करियर बना लिया था। वह एक ट्रेन्ड कथ्थक डांसर हैं। वह इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स (ICCR) की पैनेलिस्ट भी हैं। 6 साल की उम्र में उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था।
अतुल ने कहा था- मेरी पत्नी ही मेरी असली हिम्मत हैं
मौत से पहले एक इंटरव्यू में अतुल परचुरे ने अपनी पत्नी के बारे में खुलकर बात की थी। एक्टर ने बताया था कि उनकी पत्नी ही उनकी असली हिम्मत हैं। उन्होंने ये भी रिवील किया था कि वह शादी से पहले एक बड़े बंगले में रहती थीं, लेकिन शादी के बाद वो 2 कमरे के फ्लैट में आईं और उन्होंने कभी इस बात की शिकायत तक नहीं की।
एक साल तक नहीं था अतुल के पास कोई काम
इसके अलावा अतुल परचुरे ने ये भी कहा था कि एक वक्त पर वो 4 महीने के लिए अस्पताल में एडमिट थे और करीब एक साल तक उन्होंने काम नहीं किया था। ऐसे में जब तक वो पूरी तरह ठीक नहीं हुए उनकी पत्नी ने न सिर्फ उनका ख्याल रखा बल्कि अपने करियर के साथ उनके घर भी चलाया। उस दौरान सोनिया परचुरे ने हालात को संभाला था और पूरा घर अकेले चलाया था।
फैशन स्टाइलिस्ट हैं अतुल की बेटी
पत्नी के अलावा अतुल परचुरे की एक बेटी भी है जिसके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है। एक्टर की बेटी का नाम सखील परचुरे है। वह अपने परिवार के बेहद करीब हैं और सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी दिखाई देती है। सखील एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं और उनका काफी नाम भी है।
अतुल परचुरे की संपत्ति
दिवंगत एक्टर और कॉमेडियन अतुल परचुरे करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे। उन्होंने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया था। अब उनके पीछे उनकी सपंत्ति का पूरा ध्यान उनकी पत्नी और बेटी ही रखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications