केएल राहुल की गोद में बैठी दिखीं अथिया शेट्टी, शेयर किए प्यार भरे शरारती पोज

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने क्रिकेटर-पति केएल राहुल (KL Rahul) के साथ अपने 33वें जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर धूम मचा दी है। अथिया ने इंस्टाग्राम पर एक कैरोसेल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके बचपन की तस्वीरों से लेकर डिनर मेन्यू और राहुल के साथ रोमांटिक पलों तक की झलकियां हैं।

अथिया ने अपने बचपन की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह शरारती पोज देती और मुस्कुराती नजर आ रही हैं। एक अन्य प्यारी तस्वीर में अथिया, केएल राहुल की गोद में बैठी हैं, जहां दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं। एक अन्य तस्वीर में राहुल ड्रिंक एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

Athiya Shetty

पिंक शर्ट ड्रेस में पोस्ट की सेल्फी
अथिया ने पिंक शर्ट ड्रेस में अपनी एक सेल्फी भी पोस्ट की। उन्होंने अपने बर्थडे डिनर मेन्यू की भी झलक दी, जिसमें मशरूम, टूना और लैंब जैसे व्यंजन शामिल थे। तस्वीरें शेयर करते हुए अथिया ने लिखा, 'Birthday things! धन्यवाद आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए।'

Dipika Kakar: लिवर कैंसर के बाद ये क्या हुआ दीपिका कक्कड़ के साथ? क्यों हो रहा है ब्लड रिपोर्ट्स का इंतजार?

केएल राहुल ने लुटाया प्यार
अथिया के जन्मदिन पर, पति केएल राहुल ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की और अपनी पत्नी को प्यार भरा संदेश दिया। राहुल ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त, पत्नी, प्रेमी, स्ट्रेस बॉल, गूफबॉल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं हर गुजरते साल के साथ तुमसे और ज्यादा प्यार करता हूं।' इस पोस्ट पर अथिया ने तुरंत मजाकियां अंदाज में कमेंट किया, 'मैं आपके शांत जीवन में रोमांच, हलचल और थोड़ा पागलपन लाती हूं।'

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पर एक निजी समारोह में शादी की थी। उन्होंने नवंबर 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और मार्च में अपनी बेटी इवाराह का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+