Dipika Kakar: लिवर कैंसर के बाद ये क्या हुआ दीपिका कक्कड़ के साथ? क्यों हो रहा है ब्लड रिपोर्ट्स का इंतजार?
Dipika Kakar: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम के लिए पिछला साल बेहद मुश्किलों भरा रहा है। दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
क्या दीपिका कक्कड़ की तबीयत दोबारा खराब हो गई है?
आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने तबीयत खराब होने के चलते 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' शो को बीच में ही छोड़ दिया था और फिर साल 2025 में उन्हें लिवर कैंसर होने का पता चला था।

शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट
-सर्जरी और कीमोथैरेपी के बाद दीपिका कक्कड़ अब रिकवरी की प्रक्रिया में हैं लेकिन फिलहाल वह अपनी ब्लड रिपोर्ट्स को लेकर चिंतित हैं। हाल ही में दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर एक Q&A सेशन रखा था जिसमें फैंस ने एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में सवाल पूछे थे।
-इस पर शोएब इब्राहिम ने कहा था- हम कल ही ब्लड सैंपल देने अस्पताल गए थे। डॉक्टर ने तीन महीने बाद टेस्ट कराने को कहा था और अब दो महीने पूरे हो गए हैं। रिपोर्ट्स कल तक आ जाएंगी। ये वक्त बहुत डराने वाला होता है लेकिन उम्मीद है कि भगवान की कृपा से सब ठीक होगा। जैसे ही रिपोर्ट्स आएंगी, मैं आप सबको जरूर बताऊंगा।
सर्जरी के बाद जारी है टारगेटेड थैरेपी
-दीपिका कक्कड़ की लिवर कैंसर सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें टारगेटेड ओरल थैरेपी पर रखा है ताकि बीमारी दोबारा न लौटे। हालांकि, इस इलाज के कारण उन्हें कई साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ रहा है।
-दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब व्लॉग्स में बताया था कि उनके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं, जिसके चलते अब उन्हें हेयर पैच लगाना पड़ रहा है। उनका थायरॉइड लेवल भी असंतुलित हो गया है। उन्हें मुंह में छाले और थकान की समस्या रहती है। इम्युनिटी कमजोर होने के कारण वह नियमित वर्कआउट भी नहीं कर पा रही हैं।
मई 2025 में हुआ था ट्यूमर और लिवर कैंसर का खुलासा
-दीपिका कक्कड़ को मई 2025 में स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला था। कई महीनों से पेट में दर्द की शिकायत के बाद जांच की गई, जिसमें लिवर में ट्यूमर मिला। इसके बाद उनकी सर्जरी की गई और ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।
-लिवर कैंसर की जानकारी खुद दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी और उस समय उनके फैंस ने दुआओं और सपोर्ट के जरिए उनका हौसला बढ़ाया था।
फैंस मांग रहे हैं दुआ
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी टीवी की सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। अब जब दीपिका की ब्लड रिपोर्ट्स का इंतजार है, तो सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications