नई-नवेली दुल्हन Athiya Shetty को शादी के बाद इस लुक में देख भड़के फैंस, यूजर्स ने पूछा- 'कहां है मंगलसूत्र?'

अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग सात फेरे लिए। शादी के बाद एक्ट्रेस पहली बार पब्लिक प्लेस में नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Athiya Shetty Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग सात फेरे लिए थे। 23 जनवरी को कपल ने सुनील शेट्टी मुंबई स्थित खंडाला फार्म हाउस में शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। जिसकी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। शादी के बाद अथिया शेट्टी की पहली पब्लिक अपीयरेंस दी। लेकिन, एक्ट्रेस का लुक देख फैंस काफी हैरान रह गए।

शादी के बाद स्पॉट हुई अथिया

शादी के बाद स्पॉट हुई अथिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी शादी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस में नजर आईं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अथिया काफी कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये सादगी देख पैपराजी ने उन्हें शादी की बधाई दी। वहीं फैंस उनका ये लुक देख काफी हैरान रह गए।

हाथों में ना चुढ़ा ना ही दिखा गले में मंगलसुत्र

हाथों में ना चुढ़ा ना ही दिखा गले में मंगलसुत्र

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अथिया शेट्टी कैजुअल लुक में एक सैलून से बाहर निकलती दिख रही हैं। उनके हाथों में शादी की मेंहदी रची हुई दिखाई दी। लेकिन, हैरान कर देने वाली बात ये है कि शादी हुए कुछ ही दिन हुए हैं और एक्ट्रेस एकदम अपने सादे लुक में दिखीं। नई-नवेली दुल्हन को बिना मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देख फैंस एक्ट्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई।

यूजर्स ने लगाई क्लास

वीडियो देख फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सिंदूर मंगलसूत्र कुछ नहीं पहन रखा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शादी के बाद इनकी सास इन्हें सिंदूर, मंगलसूत्र, बिछिया के लिए कुछ नहीं कहतीं क्या यह सिर्फ हमारी सासों का ही काम है'? एक अन्य ने लिखा, 'अकड़ देख रहे हो मैडम की'। वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ की।

23 जनवरी को कपल ने लिए 7 फेरे

23 जनवरी को कपल ने लिए 7 फेरे

बता दें कि, 23 जनवरी को केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपने परिवार वाले और करीबी दोस्तों के सामने सात फेरे लिए थे। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की। इस दौरान दोनों शादी को एंजॉय करते हुए नजर आए। तस्वीरों में कपल एक दूसरे में खोए हुए नजर आए।

आईपीएल के बाद होगा रिसेप्शन

आईपीएल के बाद होगा रिसेप्शन

शादी के बाद कपल ने अब तक रिसेप्शन पार्टी नहीं दी। सुनील शेट्टी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि, आईपीएल खत्म होने के बाद रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। इस पार्टी में सिनेमा जगत से लेकर भारतीय क्रिकेटर टीम की मशहूर हस्तियों को इनवाइट किया जाएगा। जल्द ही सुनील शेट्टी रिसेप्शन की डेट कंफर्म कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+