Asur 2 के 'शुभ जोशी' ने कभी निभाया था 'निखिल' के बेटे का रोल, अब जानी दुश्मन बन विशेष बंसल ने जीता दिल

Asur 2 Vishesh Bansal: वेब सीरीज 'असुर 2' का दूसरा सीजन Jio Cinema पर स्ट्रीमिंग हो रहा है। इस शो के 19 साल के अभिनेता विशेष बंसल यानी शुभ जोशी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

Asur 2 Vishesh Bansal

Asur 2 Vishesh Bansal: 'असुर 2' रिलीज होते ही छा गई है। अरशद वारसी, बरुन सोबती और रिधि डोगरा और 19 वर्षीय विशेष बंसल अभिनीत असुर सीजन 2 अपनी कहानी और दमदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में है। इस शो में अहम किरदार अरशद वारसी यानी धनंजय राजपूत, निखिल राय यानी बरुन सोबती और शुभ जोशी यानी विशेष बंसल निभा रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा विशेष बंसल की हो रही है।

शुभ जोशी का किरदार निभाने वाले विशेष बंसल की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि विशेष बंसल एक टीवी सीरियल में बरुन सोबती के बेटे का भी करिदार निभा चुके हैं।

बरुन सोबती और विशेष बंसल टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दू' में बाप-बेटे के किरदार में नजर आए थे। बरुन सोबती ने इस शो में अर्णव सिंह रायजादा का किरदार निभाया था और विशेष बंसल ने उनके बेटे का। अब ओटीटी पर विशेष बंसल को बरुन सोबती का जानी दुश्मन बनते देखना लोगों को पसंद आ रहा है।

विशेष बंसल ने जिस गंभीरता से शुभ जोशी का किरदार निभाया है, उनकी एक्टिंग से ऑडियंस काफी इम्प्रेस है। लोगों का कहना है कि जब भी शुभ जोशी का किरदार बड़े पर्दे पर आता है तो दिल सहम सा जाता है।

विशेष बंसल 'असुर 2' के पहले पार्ट में भी नजर आ चुके हैं। 'असुर' में शुभ जोशी यानी विशेष बंसल का करिदार 'कलि' का है। जो पौराणिक कथाओं में विश्वास करता है और धर्म के हिसाब से लोगों के लिए सजा तय करता है।

Vishesh Bansal

कौन हैं शुभ जोशी यानी विशेष बंसल

विशेष बंसल इससे पहले कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुके हैं। विशेष ने टीवी शो 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' से एक्टिंग में बतौर चाइल्ड एक्टर डेब्यू किया था। विशेष ने अब तक 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'देवों के देव महादेव', 'बेइंतहा', 'सूर्यपुत्र कर्ण' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे सुपरहिट शो में काम कर चुके हैं।

फिल्मों की बात करें तो विशेष बंसल ने इरफान खान की फिल्म 'मदारी' में उस बच्चे का रोल प्ले किया था, जिसे किडनैप कर लिया जाता है। 2013 में आई फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' में भी विशेष बंसल काम कर चुके हैं। विशेष बंसल 'ये मेरी फैमिली' और 'स्कैम 2' में जैसे वेब सीरीज में भी एक्टिंग कर चुके हैं।

Vishesh Bansal

'मैं इरफान खान सर या अरशद वारसी सर के सामने...'

'असुर 2' के लिए किस तरह से तैयारी की ? इसके बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में विशेष बंसल ने कहा, 'जिस पल से मैंने अभिनेता बनने का फैसला किया, मैं उस वक्त से जानता था कि मुझे किसी भी तरह की भूमिका के लिए तैयार रहना होगा।''

विशेष बंसल ने कहा,''मैं अलग-अलग गेटअप, अलग-अलग डायलॉग्स आजमाना चाहता हूं। चुनौती की बात करें तो मैं इरफान खान सर या अरशद वारसी सर के सामने परफॉर्म करने में थोड़ा नर्वस महसूस करने लगता हूं। डर रहता है कि कहीं मैं कुछ गलत न कर दूं। यह सब मेरे लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण है।'

Vishesh Bansal

टीवी शो 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी एक्टिंग डेब्यू को लेकर विशेष ने कहा, ''उस वक्त मेरी उम्र महज साढ़े पांच साल थी। मैं ऑडिशन भी दे रहा था। मुझे शो ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा में परफॉर्म करने का मौका मिला। शो करते-करते मुझे एहसाह हो गया कि मुझे यही करना है। आपके और कैमरे के बीच कोई और नहीं है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+